
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का आज जन्मदिन हैं। सुजैन (Sussanne Khan) सिल्वर स्क्रीन से दूर रहती हैं, लेकिन किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सुजैन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी देखा जाता है। सुजैन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। मां जरीन खान हैं। उनके भाई जायद खान भी एक्टर हैं। ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन खुद से 10 साल छोटे एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।
सुजैन मशहूर इंटीरियर डिजाइनर
सुजैन मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। एक्ट्रेस न होने के बावजूद वह ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सुजैन ने अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई की थी। कॅरियर की शुरुआत 1996 में की। इसके बाद सुजैन ने लंबे समय तक कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम किया।
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं
सुजैन निजी जिदंगी की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऋतिक के साथ रिश्ते और तलाक की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने ऋतिक से वर्ष 2000 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने चार वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी बाद सुजैन और ऋतिक रोशन के बीच रिश्ते खराब होने की खबरें आने लगी थीं। दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in