नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | बॉलीवुड के सितारे स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का हर कोई पूरी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहा है। वहीं फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर देख फैंस को रिलीज का इतंजार है। फिल्म फाइटर का पहला गाना 'शेर खुल गए' को रिलीज किया गया है। वहीं दोंनों को शानदार केमिस्ट्री देखी जा रही है। फैंस ने इस गाने को काफी पसंद किया है।
फाइटर फिल्म का ये गाना पार्टी बेस्ड साॅन्ग है। जिसमें पार्टी को खूब बजने जा रहा है। इस गाने में डांस मूव्स से फैंस काफी खुश हो गए हैं। गाने को विशाल और शेखर के अलावा बेनी दयाल और शिल्पा ने गाया है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का गाना 'शेर खुल गए' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का भी फैंस को पूरी एक्साइटमेंट के साथ इंतजार है।
सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में बनाई गई ये फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके पहले फिल्माए गए गाने में काफी शानदार वीएफएक्स देखा गया है। फिल्म फाइटर में दीपिका के साथ अनिल कपूर, करण ग्रोवर और अक्षय ओबराॅय भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। फाइटर फिल्म को देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड रहता है।
25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'फाइटर' को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। साल 2024 की शुरुआत में ही ये धमाकेदार फिल्म फैंस को देखने को मिलने वाली है।