Year Ender 2023: सलमान, शाहरुख और आमिर का कैसा रहा 2023? किन पर फैंस ने लुटाया सबसे अधिक प्यार

Bollywood Year Ender 2023: कोरोना संक्रमण काल के बाद बॉलीवुड के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा। थिएटरों में दर्शकों की जबरदस्त वापसी और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई हुई। इसका श्रेय दो सुपरस्टार को जाता है।
तीनों खान स्टार और इस साल रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म।
तीनों खान स्टार और इस साल रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। कोरोना संक्रमण काल के बाद बॉलीवुड के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा। थिएटरों में दर्शकों की जबरदस्त वापसी और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई हुई। इसका श्रेय दो सुपरस्टार को जाता है। इनमें पहले हैं शाहरुख खान। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म पठान ने बंपर कमाई की। फिर 'जवान' और अब 'डंकी' अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इन फिल्मों ने देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब कमाई की।

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख की वापसी

2023 बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' ने न सिर्फ लोगों को मनोरंजन किया, बल्कि उनके कॅरियर लिए संजीवनी भी साबित हुई। एक्टर ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। उनका कमबैक शेर की दहाड़ से कम नहीं रहा।

2018 से नहीं की थी कोई फिल्म

2018 में 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की थी। लॉकडाउन खत्म होने पर नए तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया था। 'द जोया फैक्टर' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में कैमियो के बाद शाहरुख ने बतौर हीरो 'पठान' से वापसी की। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'पठान' ने 657.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 1000 करोड़ पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

'जवान' से बढ़ा मान

सात सितंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' से भी ज्यादा कामयाब रही। फिल्म ने पहले दिन ऐसी दहाड़ मारी कि शेष फिल्मों का चार्म फीका पड़ा। 70 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम की।

एक साल में 1000 करोड़ की 2 फिल्में देने वाले इकलौते एक्टर

'जवान' डोमेस्टिक कलेक्शन में 650 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस लिहाज से एक साल में 1000 करोड़ की दो फिल्में देने वाले शाहरुख इकलौते एक्टर हैं।

टॉप एशियन सेलिब्रिटी लिस्ट में नाम

शाहरख के लिए यह साल कई मामलों में स्पेशल रहा। हाल में यूके के एक न्यूज पेपर ने टॉप-50 एशियाई सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की। उसमें शाहरुख पहले पायदान पर रहे। उन्होंने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा समेत कई लीडिंग एक्टर्स को पीछे छोड़ा है।

सलमान खान

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्मों का मिलाजुला हाल रहा। इस साल उनकी दो फुल फ्लेज फिल्में रिलीज हुई। इनमें 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' शामिल हैं। पहली फिल्म ईद पर और दूसरी दिवाली पर रिलीज हुई। फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 110 करोड़ कमा पाई। जबकि, 'टाइगर 3' वर्ल्डवाइड 400 करोड़ तक पहुंची। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाई। दोनों फिल्मों के अलावा सलमान (Salman) ने शाहरुख की 'पठान' में कैमियो किया था।

बिग बॉस 17 रहा फीका

सलमान फिल्मों के अलावा फिर कलर्स के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की कमान संभाले। शो को ऑनएयर हुए ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। अब शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा। हर वीकेंड पर मुनव्वर फारुकी से लेकर अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा तक, किसी न किसी की सलमान ने क्लास लगाई। इसके बावजूद न तो सलमान की प्रेजेंस और न कंटेस्टेंट की आपसी खिट-पिट शो की टीआरपी उठा पाई।

सलमान को मिली थी हत्या की धमकी

सलमान को इस साल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से बार-बार हत्या की धमकी मिली। इसके बाद परिवार ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पिता की शिकायत के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई। एक्टर ने इस साल बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी।

आमिर खान

आमिर खान की फिल्मों का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह देश के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं। काम के प्रति समर्पण के कारण लोग उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से जानते हैं। आमिर फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत सावधानी से चुनते हैं। फिल्म लाल सिंह चड्डा के बाद आमिर की कोई फिल्म नहीं आई है। अगले साल यानी 2024 में फिल्म आने वाली है। एक और खास बात है कि स्पाई यूनिवर्स में अब आमिर की भी एंट्री होने वाली है।

आमिर की अपकमिंग मूवी

आमिर और जूनियर एनटीआर निर्देशक प्रशांत नील के साथ फिल्म में सहयोग करेंगे। इसे फिलहाल एनटीआर 31 कहा जाता है। इसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आमिर विपरीत भूमिका में होंगे।

मुगल: द गुलशन कुमार स्टोरी

आमिर ने फिल्म मुगल के लिए हामी भरी है। इसका निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे। फिल्म गुलशन कुमार की बायोपिक है। अक्षय ने फिल्म के लिए साइन किया, लेकिन बाद में मना कर दिया और साइनिंग अमाउंट लौटाया।

महाभारत

आमिर 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा सकते हैं। वह हमेशा यह बात कहते थे कि हिंदू पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।

'फिल्में प्रोड्यूस करने की सोच रहा हूं'

आमिर ने एक इवेंट में कहा था कि मैं अपनी लाइफ बहुत एंजॉय कर रहा हूं। बच्चों के साथ वक्त बिता रहा हूं। मम्मी के साथ घर पर हूं। प्रोडक्शन हाउस पर भी ध्यान दे रहा। फिल्में प्रोड्यूस कर रहा हूं। रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in