नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिना खान ने कुछ दिन पहले ही एक ऐसी खबर दी जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर करके बताया की उन्हें तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है। बताया था कि वह इसका इलाज करवा रही हैं। साथ ही लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। अब हिना ने अपनी पहली कीमो का वीडियो शेयर किया है।
कीमोथेरेपी से पहले अटेंड किया था अवॉर्ड शो
कुछ दिल पहले ही एक इवेंट में हिना खान को देखा गया था। हालांकि तब ये किसी को नहीं पता था कि एक्ट्रेस को ऐसा कुछ हुआ हैं। अब हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये अवॉर्ड नाइट है, मुझे अपने कैसंर के बारे में पता था लेकिन फिर भी मैंने सोच समझकर इसे नॉर्मलाइज करने का फैसला किया। न केवल अपने लिए, बल्कि हम सभी के लिए। यह वह दिन था जिसने सब कुछ बदल दिया, ये मेरे जीवन का सबसे मुश्किल और चैलेंजिंज फेज की शुरुआत था।’
हिना ने फैंस से की अपील
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘चलिए वादा करते हैं। हम वही बन जाते हैं, जिसमें हम विश्वास करते हैं। मैंने इस चैलेंज को एक मौके की तरह लिया, और क्र दिखाया। मेरे लिए मेरा काम बहुत महत्पूर्ण हैं। उन्होंने आगे सब से अपील करते हुए लिखा, मैं सभी से अपील करती हूं कि अपनी लाइफ में आने वाली सभी मुश्किलों को आसान बनाएं उनसे डारेनहीं बल्कि डट के सामना करें।, उन्हें सामान्य बनाएं और उसके बाद अपना लक्ष्य तय करें। और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो कभी पीछे न हटें, कभी हार न मानें। और ऐसे ही अपनी सफलता की सीढ़ी चढ़ते जाएं।’ इस वीडियो पोस्ट के बाद हिना खान के वीडियो पर कई सेलेब्स का प्यार और समर्थ आ रहा हैं। वो सब हिना को हिम्मत दे रहे हैं कि वो अपनी ये जंग अच्छे से लड़ सकेंं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




