back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD Sushant Singh Rajput: सुशांत की बेहतरीन फिल्में ऑनलाइन यहां देख सकते हैं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में आत्महत्या से मृत्यु हो गई, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए उन्हें याद करने के लिए कई फिल्में छोड़ दीं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत उन चुनिंदा स्टार्स में से एक थे जो टीवी से निकलकर फिल्मों में पहुंचे और दोनों ही जगहों पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 21 जनवरी को सुशांत का जन्मदिन होता है। अगर वो इस दुनिया में होते तो अपना 39वां जन्मदिन मना रहे होते। जन्मदिन पर अगर आप सुशांत की फिल्में देखकर उनको याद करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों का ऑनलाइन पता।

काई पो चे-Kai Po Che!

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म 2013 में आई थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में सुशांत के अलावा अमित साध और राजकुमार राव ने भी अहम भूमिका निभाई थी। चेतन भगत के उपन्यास ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी- MS Dhoni: The Untold Story

2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमएस धोनी’ सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने सुशांत को रातों-रात प्रसिद्धि और सफलता दिलाई, क्योंकि उन्होंने सहजता से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की जगह ले ली।फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

केदारनाथ-Kedarnath

केदारनाथ सिनेमाघरों में सुशांत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पहली बार एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी 2013 में आई उत्तराखंड की बाढ़ पर आधारित थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ज़ी 5 पर उपलब्ध है।

छिछोरे-Chhichhore 

2019 की फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन सहित कई सितारे थे। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया था। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर उपलब्ध है।

पीके-PK

सुशांत ने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में एक विस्तारित कैमियो निभाया और अपने सीमित स्क्रीन समय के साथ भी, उन्होंने अपने प्रशंसकों पर एक बड़ा प्रभाव डाला। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

सोनचिरैया-Sonchiriya

2019 की फिल्म सोनचिरैया, फिल्म ने डाकू के किरदार में सुशांत की एक्टिंग सभी को बहुत पसंद आई थी। इसमें सुशांत के अलावा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2019 में आई थी। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

दिल बेचारा-Dil Bechara

‘दिल बेचारा’ सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो 2020 में उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। यह मैनी और कीजी बासु की कहानी है, जिसमें कीजी को थायराइड कैंसर है और मैनी भी कैंसर से जूझ रहा है। मैनी कीजी को जीवन में खुलकर जीने की सीख देकर खुद ही दुनिया से चला जाता है। इस फिल्म में सुशांत के किरदार को देख दर्शक काफी इमोशनल भी हुए थे। इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...