back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Hina Khan: घरवालों को बिना बताये मुंबई आ गयी थी ये एक्ट्रेस, इतनी खतरनाक बीमारी होने के बावजूद

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान आज टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। उन्होंने ये मुकाम कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है। आइये आपको उनकी स्ट्रगल स्टोरी बताते है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस ने ये मुकाम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने कई दिन कार में बिताये है और तो और एक टीवी शो पाने के लिए बहुत धक्के भी खाये है।

हिना खान की पर्सनल लाइफ 

हिना खान जम्मू कश्मीर की रहने वाली है उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से की और ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गयी थी। दिल्ली आने के बाद ही अपने किसी दोस्त से उन्हें टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता के बारे में पता चला और उन्होंने उसमे ऑडिशन दिया यहीं से हिना की किस्मत का पासा पलटा और वो अक्षरा के नाम से घर घर में मशहूर हो गयी थी।

हिना खान का संघर्ष 

आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के ऑडिशन के लिए हिना अपने घर वालों को बिना बताये मुंबई चल गयी थी। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में ये बात बताई थी उन्होंने बताया कि मुझे मेरे पिता से बहुत डर लगता था और ये बात उन्हें बताने के लिए मुझे हफ्तों लग गए थे। हालांकि जब मैंने उन्हें बताया तो बहुत गुस्सा हो गए बाद में उन्हें ख़ुशी हुई की मैंने कुछ हासिल किया है।

एक्ट्रेस ने बताया कि मेरा एक्टिंग में करियर बनाने की बात जब मेरे रिश्तेदारों को पता चली तब उन लोगों ने मेरे घरवालों से रिश्ता तोड़ लिया पर मेरे पेरेंट्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वो मुझे और मेरे काम को आज तक सपोर्ट करते आये है।

14 साल कार में बितायी ज़िन्दगी

आगे हिना बताती है कि अपने स्ट्रगल के दौर में उन्होंने 14 साल गाड़ी में बिताये थे। एक्ट्रेस ने कहा कि 14 साल तक मेरा खाना, पीना, सोना सब गाड़ी में होता था जो कि मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था।

इतने करोड़ की मालकिन है एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आज करोड़ो की मालकिन है उनकी नेटवर्थ 52 करोड़ रूपए है साथ ही उनका मुंबई में आलीशान घर भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...