Gufi Paintal : महाभारत के 'शकुनि मामा' का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Gufi Paintal : महाभारत के 'शकुनि मामा' का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अभिनेता गूफी पेंटल काफी समय से बीमार चल रहे थे। गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक के कारण आज सुबह 9 बजे अस्पताल में निधन हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबरे के बाद अब महाभारत में 'शकुनि मामा' का किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार गूफी पेंटल के निधन के खबर सामने आ रही है। अभिनेता गूफी पेंटल काफी समय से बीमार चल रहे थे। गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक के कारण आज सुबह 9 बजे अस्पताल में निधन हो गया।

करीब 10 दिनों से जिदंगी और मौत के बीच जूझ रहे थे एक्टर

गूफी पेंटल पिछले 10 दिनों से जीवन और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहे थे। हालांकि, पिछले दो दिनों में उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ था। ऐसे में उनके परिवार वालों को उम्मीद थी कि वे ठीक होकर घर चले आएंगे, लेकिन आज वह जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम करीब 4:00 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में होगा।

'शकुनि मामा' के किरदार से मिली थी अनोखी पहचान

गूफी के करियर की बात करें तो अभिनेता 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरीज में नजर आए। बता दें कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले वे एक इंजीनियर थे। गूफी को बीआर चोपड़ा की महाभारत सीरीज से प्रसिद्धि मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। इस किरदार से वो घर-घर फेमस हो गए थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in