Ganesh Chaturthi 2023: गणपति की भक्ति इन गानों से होगी पूरी, फिल्मी सितारे इसे गाकर बप्पा की करते हैं आराधना

Ganesh Chaturthi in Bollywood: पूरा देश गणेश उत्सव के रंग में डूबा है। सभी माता पर्वती और महादेव के पुत्र भगवान गणेश की आराधना करने में लगे हैं। बॉलीवुड सितारे भी गणेश उत्सव मना रहे हैं।
एक्टर वरुण धवन का गाना-सुनो गणपति बप्पा मोरया।
एक्टर वरुण धवन का गाना-सुनो गणपति बप्पा मोरया। सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूरा देश गणेश उत्सव के रंग में डूबा है। सभी माता पर्वती और महादेव के पुत्र भगवान गणेश की आराधना करने में लगे हैं। बॉलीवुड सितारे भी गणेश उत्सव मना रहे हैं। हर साल फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी मौके पर हम आपको बॉलीवुड फिल्मों में गणपति की भक्ति पर फिल्माए गए गाने बता रहे हैं।

गणपति अपने गांव चले

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ में भगवान गणेश पर गाना है। गाने का बोल- गणपति अपने गांव चले है। इन गाने में अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती दिखाई देते हैं। एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में भी गणपति पर एक गाना है। इसका नाम श्री गणेशा देवा है। गाने को लोग खूब पसंद करते हैं।

भक्ति में डूबे चुके हैं शाहरुख और वरुण

एक्टर वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 में भी गणपति बप्पा पर एक गाना फिल्माया गया है। इस चर्चित गाने का बोल- सुनो गणपति बप्पा मोरया है। गाने में वरुण धवन बप्पा की आराधना करते दिखते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डॉन में गाना-मुझको तेरा जलवा है। इसे गाने को लोग हर साल गणेश चतुर्थी पर गाते हैं। गाने में शाहरुख गणपति बप्पा की भक्ति में खोए दिखते हैं। संजय दत्त की फिल्म वास्तव में गाना स‍िंदूर लाल चढ़ायो को भी लोग खूब पसंद करते हैं। गाने में संजय दत्त गणपति की आरती करते दिखते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in