नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म भोला इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म के आए दिन टीजर और पोस्टर रिलीज होते हैंं। इसी कड़ी में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर गजराज राव और विनीत कुमार का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें गजराज राव देवराज सुब्रमण्यम के किरदार में नजर आ रहे हैं।
गजराज राव के लुक का पोस्टर शेयर किया अजय ने
गजराज राव के लुक का पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने लिखा, “कौन बनेगा करोड़पति खेले बिना अगर आप करोड़पति बन गए, तो क्या कीजिएगा इतनी धन राशि का? अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझो। ये हैं ‘भोला’ के शैतान!!!”
विनीत कुमार के लुक पर अजय ने कही ये बात
वहीं विनीत कुमार के लुक का पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने लिखा, “रक्त के भक्त हैं हम। बना डालो इस थाने को शमशान।” अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझो। ये हैं ‘भोला’ के शैतान!!!”अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। अजय खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी।





