back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Film Fighter ने एडवांस बुकिंग में ही कमा लिए 2 करोड़ रुपये, 60 हजार टिकटें हो गईं बुक

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की आने वाली ' फिल्म फाइटर ' के टिकट बुक होने लगे है। इस फ़िल्म की एडवांस बुकिंग पर 60 हज़ार टिकट बुक हो चुके है...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर ‘ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब तक 60 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, इससे फिल्म 2 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

ट्रेलर हो चुका था रिलीज – ऋतिक और दीपिका, दोनों कलाकारों की आने वाली फिल्म फाइटर का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका था। ये 3 मिनट के ट्रेलर में कई दमदार एरियल एक्शन सीन की झलक मिली है, फिल्म के ट्रेलर में दोस्ती और देशभक्ति का ऐसा जज्बा नजर आया इसकी थोड़ी सी झलक ने ही दीवाना बना दिया। यदि बात करें फिल्म की कहानी की तो फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है, कि देश पर हुए एक टेररिस्ट अटैक से संबंधित है। जिसका फाइटर बदला लेते हैं, फिल्म मेकर्स ने फिल्म में अच्छे VFX और CGI पर अच्छा काम किया है। बता दें, फाइटर ‘ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म फाइटर में बॉलीवुड के कई बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। रितिक और दीपिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर की मौजूदगी है। वो इस फिल्म में ग्रुप कैप्टन राकेश रॉकी सिंह के रोल में दिखेंगे वही ऋतिक फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पेटी और दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय और संजीदा शेख नजर आएंगे फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म को भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी के तौर पर निर्मित करने का प्लान किया है।

रिलीज़ होने का इन्तेज़ार – फिल्म फाइटर का टीजर 15 अगस्त 2023 में ‘ स्प्रिट ऑफ फाइटर ‘ नाम से रिलीज हुआ था। 57 सेकंड के टीजर में फिल्मी कलाकारों के एयर फोर्स ऑफिसर के लुक में सामने आए थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनिया फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म का इन्तेज़ार उनके फैन्स को बेसब्री से है। बता दें कि, इस फिल्म का ट्रैलर देखने के बाद ही उनके फैन्स ने इसकी तारीफ करना शुरू कर दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...