Farhan Akhtar ने बर्थ सर्टिफिकेट के धर्म सेक्शन में लिखा-Not Applicable, ये है वजह

Farhan Akhtar Interview: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपने बच्चों फरहान और जोया अख्तर की परवरिश के दौरान इसका खास ख्याल रखा था कि बच्चे धर्मनिरपेक्ष वातावरण में पले-बढ़े।
फरहान अख्तर, जिन्होंने बेटियों के बर्थ सर्टिफिकेट के धर्म सेक्शन को खाली छोड़ा है।
फरहान अख्तर, जिन्होंने बेटियों के बर्थ सर्टिफिकेट के धर्म सेक्शन को खाली छोड़ा है। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपने बच्चों फरहान और जोया अख्तर की परवरिश के दौरान इसका खास ख्याल रखा था कि बच्चे धर्मनिरपेक्ष वातावरण में पले-बढ़े। हाल में इंटरव्यू में जावेद ने बताया था कि बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की बजाय बच्चों को मोरल वैल्यूज की बातें सिखाई हैं। जावेद ने बताया कि फरहान अख्तर ने अपनी बेटियों शाक्या और अकीरा के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म सेक्शन में नॉट एप्लीकेबल लिखा है।

आसपास के वातावरण में ढल जाओ या खिलाफ करो

फरहान अख्तर ने कहा कि उस वातावरण से नैतिक मूल्य आते हैं, जहां बच्चे बड़े होते हैं। जो मोरैलिटी, एटीट्यूट आपके चारों ओर है, उसके दो रिएक्शन हो सकते हैं। या तो आप उसमें ढल जाओ या फिर उसकी खिलाफत करो। कई हिट फिल्मों में गीत लिख चुके जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। उनसे उनको दो बच्चे-फरहान और जोया हुए। हनी ईरानी से तलाक बाद जावेद ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से निकाह किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.