Ramayan: 'श्रीराम' को घेर लिए फैंस, फूलों की बरसात, लोगों ने लिया आशीर्वाद

Ramayan actor Arun Govil: Ramayan Show: रामानंद सागर निर्देशित टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब भी फैंस के चहेते हैं। अरुण गोविल को लोग भगवान श्रीराम की तरह पूजते हैं।
रामायण में भगवान श्रीराम का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल का तिलक करती युवती।
रामायण में भगवान श्रीराम का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल का तिलक करती युवती। सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रामानंद सागर निर्देशित टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब भी फैंस के चहेते हैं। अरुण गोविल को लोग भगवान श्रीराम की तरह पूजते हैं। उन्हें फैंस देखते हैं तो भावुक हो उठते हैं। उनके पास आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। एक्टर अरुण गोविल ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा।

मुझमें रामजी की छवि देखने वालो का आभार

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि अरुण गोविल कार में बैठे हैं। उनके चाहने वाले कार की खिड़की से उन्हें माला चढ़ा और तिलक कर रहे हैं। अरुण गोविल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-भगवान श्रीराम जी की कृपा से मुझमें रामजी की छवि देखने वाले भक्तों ने बड़ी श्रद्धा, भक्ति और आत्मीयता से भाव अर्पित किए। मैं स्नेहियों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त करता हूं। जय श्री राम…’ उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in