back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Filmfare Awards की लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम नहीं होने पर भड़के फैंस, कह दी बड़ी बात

Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें एडिशन के लिए नॉमिनेशंस अनाउंस हो चुके हैं। शाहरुख खान को 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्में जवान और डंकी के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें एडिशन के लिए नॉमिनेशंस अनाउंस हो चुके हैं। खास बात है कि सुपरस्टार शाहरुख खान को साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्में जवान और डंकी के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। ’12वीं फेल’ भी कई कैटेगरी में नॉमिनेशन पाई है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को सबसे अधिक 19 नॉमिनेशन मिले हैं। दूसरी ओर नॉमिनेशन लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम नहीं होने पर ट्विटर यूजर्स नाराज हुए। जॉन ने शाहरुख की फिल्म पठान में खलनायक की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार की खूब सराहना भी हुई थी। ऐसे में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नोमिनेशन में जॉन का नाम होने को लेकर फैंस नाराज हो गए हैं।

पुरस्कारों में धांधली का लगाया आरोप

जॉन के फैंस का कहना है कि फिल्मफेयर पुरस्कारों में भले निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी नहीं है, लेकिन सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नोमिनेशन में जॉन अब्राहम का नाम हो सकता था। लिस्ट में जॉन का नाम न होने पर नेटिजन्स काफी नाराज नजर आए और न केवल चयन समिति को कोसा, बल्कि पुरस्कारों में धांधली भी बताई।

फिल्मफेयर अवॉर्ड होगा दो दिवसीय

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन 27 और 28 जनवरी को होगा। यह गुजरात में आयोजित होना है। 28 जनवरी को मेन अवॉर्ड सेरेमनी भी होगी। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 को मशहूर डायरेक्टर करण जौहर, एक्टर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल होस्ट करेंगे। अपने परफेक्टर कॉमेडी टाइमिंग से तीनों स्टार दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। हाल में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स को लेकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इवेंट में जान्हवी कपूर, वरुण धवन और करण जौहर पहुंचे थे। वरुण और जान्हवी ने दीप जलाकर इवेंट की शुरुआत की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...