नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म इंडस्ट्री से बेहद बुरी खबर है। मशहूर हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई है। लोकल पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कैरेबियन सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयल सेंट, विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस फोर्स ने स्टेटमेंट जारी कर गुरुवार को प्राइवेट सिंगल इंजन वाले एयरक्राफ्ट में ओलिवर की मौत की पुष्टि की। क्रिश्चियन ओलिवर को जॉर्ज क्लूनी के साथ द गुड जर्मन और 2008 की एक्शन-कॉमेडी स्पीड रेसर जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी।
क्रिश्चियन ओलिवर समेत चार के शव मिले
रिपोर्ट के अनुसार मछुआरों, गोताखोरों और कोस्ट गार्ड ने घटनास्थल से चार शव बरामद किए हैं। मरने वालों में 51 साल के ओलिवर, उनकी बेटियां मदिता (10) और एनिक (12) के साथ पायलट रॉबर्ट सैक्स हैं।
फैमिली के साथ मना रहे थे छुट्टियां
यह दिल-दहला देने वाली घटना तब घटी जब ओलीवर का एयरक्राफ्ट ग्रेनेडाइंस के छोटे से द्वीप बेक्विया से सेंट लूसिया जा रहा था। हाल में ओलीवर ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉपिकल बीच की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था-स्वर्ग में कहीं से शुभकामनाएं! समुदाय और प्रेम के लिए…2024 हम आते हैं!
ओलीवर की आखिरी फिल्म ‘फॉरेवर होल्ड योर पीस’ थी। फिल्म के निर्देशक निक लॉयन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ओलीवर को एक बेहतरीन इंसान, एक्टर और दोस्त बताया। ओलीवर ने अपने करियर की शुरुआत ‘सेव्ड बाय द बेलः द न्यू क्लास’ नाम के टीवी सीरीज़ से की थी। वहीं उनकी पहली फिल्म ‘द बेबी-सिस्टर्स क्लब’ थी।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





