back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yodha Teaser Out: दिशा पाटनी का प्लेन हाईजैक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाईजैकर्स के छुड़ाए छक्के

Yodha Teaser Release: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का टीजर आउट हो चुका है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबर्दस्त एक्शन दिखा,

नई दिल्ली, रफ़्तार। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म योद्धा का टीजर आउट हो चुका है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबर्दस्त एक्शन दिखा, वहीं फिल्म की कहानी भी क्लियर हो गई। फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटन ने एयर होस्टस का किरदार निभाया है। दिशा की फ्लाइट हाईजैक हो जाती है। टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इसे काफी पंसद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ की शानदार एंट्री दिखी

टीजर देखकर सिद्धार्थ और दिशा के फैंस के बीच खलबली मच गई है। टीजर की शुरुआत प्लेन हाईजैक से होती है। यहां सिद्धार्थ मल्होत्रा बतौर कमांडो धांसू स्टाइल में एंट्री लेते हैं। फिर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं। टीजर में दिशा की सिर्फ एक झलक ही दिखी है। मगर, उनकी वह झलक काफी दमदार है। इस एक झलक ने एक्ट्रेस के किरदार को जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।

सिद्धार्थ के साथ एक और देशभक्ति फिल्म जुड़ी

सिद्धार्थ मल्होत्रा उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं, जो स्पाई एजेंट फिल्म कर रहे हैं। ऐसी उनकी दूसरी फिल्म योद्धा है। इससे पहले एक्टर ने मिशन मजनू में स्पाई एजेंट की भूमिका निभाई थी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा फिल्म शेरशाह में देशभक्ति का जज्बा दिखा चुके हैं। फिल्म में फौजी का किरदार निभाया था।

15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म योद्धा के टीजर को देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म योद्धा 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी के अलावा राशि खन्ना भी हैं। फिल्म हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है। रिपोर्ट्स की मानें तो योद्धा फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बैकलेस गाउन में Disha Patani ने किया सोशल मीडिया का पारा हाई, एक्ट्रेस के ग्लैमरस अवतार ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। दिशा पाटनी Disha Patani आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिट फिल्मों के अलावा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵