नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने 20 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का तलाक हाल ही में चेन्नई परिवार कल्याण अदालत ने कपल को तलाक दिया है। कोर्ट ने उन्हें तलाक दिया क्योंकि दनो ने कहा था कि वे एक साथ नहीं रह सकते।
2 साल पहले कर चुके थे अलग होने का फैसला
इससे पहले दोनों ने 2022 में अपने अलग होने की घोषणा की थी। उसके बाद तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई और अब कोर्ट ने उनका तलाक फाइनल कर दिया है। सुनवाई में ऐश्वर्या रजनीकांत ने कोर्ट में पेश होकर तलाक की प्रक्रिया को पूरा किया। हालांकि, धनुष कोर्ट में कभी भी उपस्थित नहीं हुए।
2022 से अलग रह रहे थे धनुष और ऐश्वर्या
धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं – लिंगा और यात्रा। 17 जनवरी 2022 को धनुष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ऐश्वर्या से अलग होने का ऐलान किया था। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘दोस्तों, कपल्स, पेरेंट्स और एक-दूसरे के वेल विशर्स के तौर पर , ये सफर, समझ, एडजस्टमेंट और एडैप्टेशनल का 18 साल का साथ रहा आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं।’
नयनतारा के साथ विवाद
इसके अलावा, धनुष इन दिनों अपनी फिल्म अभिनेत्री नयनतारा के साथ विवाद में भी घिरे हुए थे। दरअसल, नयनतारा ने अपनी शादी पर बनाई डॉक्यूमेंट्री में धनुष की 2015 में आई फिल्म नानुम राउडी धान के फुटेज का इस्तेमाल किया था। इस पर धनुष ने नयनतारा से बिना अनुमति के यह फुटेज इस्तेमाल करने के लिए 10 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा था। इस मामले में नयनतारा ने धनुष को जवाब भी दिया था। साथ ही नयनतारा घनुष पर बहुत भड़क गई थीं।





