
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से मुंबई लौट चुकी हैं। गुरुवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका को स्पॉट किया गया है। खास बात है कि प्रियंका के भारत वापस आते ही वह एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगीं।
कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश दिखीं
एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज खिंचवाई। एक्ट्रेस कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश दिख रहीं थीं। उन्होंने ब्रालेट टॉप के साथ ग्रे पैंट पहना था। अपने लुक को लांग ब्लैक जैकेट से स्टाइल किया था।
बेटी के नाम का गले में पेंडेंट
प्रियंका खुले बाल और न्यूड मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। हालांकि, एक्ट्रेस के गले के पेंडेंट ने भी ध्यान खींचा। उन्होंने बेटी के नाम का पेंडेंट पहन रखा था। उनके पेंडेंट में Malti लिखा है, जिससे पता चलता है कि प्रियंका बेटी को कितना प्यार करती हैं।
मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए स्टोरी शेयर की
प्रियंका ने भारत के लिए रवाना होते समय फ्लाइट टिकट और पासपोर्ट की झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत लौट रही हैं। लिखा था-एक मिनट हो गया है मुंबई, मैं इंतजार नहीं कर सकती। लौटते ही प्रियंका ने मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है।
जल्द इन दो फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका आखिरी बार फिल्म लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में दिखी थी। अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट्स और इट्स ऑल कमिंग बैक टू हैं। इनकी एक्ट्रेस शूटिंग कर रही हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in