back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranveer Singh और Deepika Padukone बेटी की खुद करेंगे परवरिश नहीं रखेंगे नैनी,चालू करेंगे नो-फोटो पॉलिसी

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। और डिस्चार्ज होकर घर भी चली गई हैं। अब उनसे जुड़ी अपडेट सामने आ रही है कि एक्ट्रेस बेटी के लिए नैनी नहीं रखेंगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के टॉप कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल में ही माता-पिता बने हैं।दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। इस दौरान उन्हें फैंस और की ढेर सारी बधाईयां मिली। इस दौरान कभी अंबानी का परिवार उनसे मिलने पहुंचा तो कभी शाहरुख खान। अब हाल में ही दीपिका पादुकोण को पहली बार बेटी के साथ अस्पताल से बाहर आते हुए देखा गया। वहीं अब एक्ट्रेस की बेटी से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है।

कपल खुद रखेंगे बेटी का ध्यान, चालू करेंगे ये पॉलिसी

दीपिका पादुकोण की बेटी से जुड़ी अब नई अपडेट आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपनी बेटी का ख्याल खुद ही रखने के बारे में सोच रही हैं। इसके लिए बताया जा रहा कि वो किसी भी नैनी को नहीं रखेंगी। इसके साथ ही कपल अपनी बेटी के लिए नो-फोटो पॉलिसी भी अपनाएंगे। और अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे। जब सही समय आएगा तो वो खुद बेटी से जुड़ी तस्वीरें अथवा खुद बेटी को ही सामने लाएंगे। आप को बता दें कि, नैनी न रखने का फैसला ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी बेटी आराध्या के लिए लिया था।  

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची एक्ट्रेस 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को पहली बार पेरेंट्स बने और बेटी का स्वागत किया। अब दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वो रणवीर के साथ अपनी बेटी के साथ घर लेकर लौट चुकी हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। डिलीवरी के बाद ऐसा पहली बार देखा गया जब एक्ट्रेस को अपनी बेटी के साथ अस्पताल से बाहर आते हुए देखा गया। सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरों में एक्ट्रेस की गोद में उनकी बेटी दिखाई दे रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम का बायो भी बदला दिया हैं। एक्ट्रेस ने अब लिखा हैं, फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵