back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman और Arjun Kapoor में कोल्ड वॉर खत्म! जानें कैसे टाइगर 3 बनी वजह

Salman and Arjun Kapoor war: बॉलीवुड गलियारों से बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की पॉपुलर फाइट समाप्त हो गई है। कुछ वर्षों से सलमान खान और अर्जुन कपूर में तनाव था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड गलियारों से बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की पॉपुलर फाइट समाप्त हो गई है। कुछ वर्षों से सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) में तनाव था। दोनों एक-दूसरे से बचते थे। दोनों में कोल्ड वॉर चल रही थी। अब खबर है कि दोनों एक्टरों में सुलह हो गई है। फैंस के हाथ इसका सबूत भी लगा है।

खुद को सलमान का सबसे बड़ा फैन बताते थे अर्जुन

सलमान और अर्जुन एक-दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। भाईजान का सबसे बड़ा फैन भी अर्जुन खुद को कहते थे, लेकिन अचानक दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। इसका कारण अर्जुन और मलाइका की नजदीकियां बनी। दरअसल, अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका सलमान के भाई अरबाज की वाइफ थीं। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। अपनी-अपनी जिंदगी में दोनों आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन सलमान को लगता है कि अर्जुन के कारण उनके भाई और भाभी के रिश्ते में फुट पड़ी। इस कारण उन्होंने अर्जुन से दूरी बनाई।

अर्जुन ने कंट्रोवर्सी खत्म करने की पहल की

अब अर्जुन के एक कदम के बाद दोनों की कड़वाहट मिट गई है। सलमान के लिए अर्जुन ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद भाईजान खुश हो जाएंगे। अर्जुन ने टाइगर 3 के साथ कुछ खास किया है। टाइगर 3 की अनाउंसमेंट वीडियो को यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस पोस्ट पर अर्जुन का लाइक है। इससे साफ हो गया है कि अर्जुन अब कंट्रोवर्सी को खत्म करना चाहते हैं।

सलमान भी सुलह करेंगे?

अर्जुन ने तो पहला कदम ले लिया है, लेकिन सलमान क्या मन से कड़वाहट को दूर करना चाहते हैं? ये सवाल अब भी उठता है। अब देखना होगा कि क्या कभी दोनों साथ में काम करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...