back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

FIR on South Movie Star Vishal: साउथ के एक्टर विशाल के केस में सीबीआई ने दर्ज की FIR

FIR on South Movie Star Vishal: साउथ सिनेमा के कलाकार विशाल अपने केस में उलझते चले जा रहे हैं ,अब सीबीआई ने भी उन पर एफआईआर दर्ज कर ली है , जानिए पूरी खबर....

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क। साउथ के एक्टर विशाल के केस में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने सेंसर बोर्ड के एक अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।जिसमे मर्लिन मेनागा, जीजा रामदास और राजन एम जैसे लोग शामिल है, हालांकि सीबीआई की तरफ से सेंसर बोर्ड के अधिकारी का नाम अभी सामने नहीं आया है। जांच रिपोर्ट्स की माने तो मर्लिन ने विशाल से दो अलग-अलग अकाउंट से पैसे लिए थे, जहां अपने अकाउंट में ₹20000 लिए थे। विशाल बातचीत के दौरान लगातार जिस महिला का जिक्र वह कर रहे थे, वह महिला मर्लिन मेनागा ही थी।

एक्टर विशाल अपने केस में उलझते नजर आ रहे

विशाल का साफ तौर से कहना है,मैने खुद FIR दर्ज करा ली है मैं मेनागा के इंवॉल्वमेंट पर सवाल उठा रहा हूं सेंसर बोर्ड ने कहा कि मेनगा का बोर्ड से कोई संबंध नहीं है, जब मर्लिन मेनागा का बोर्ड से कोई संबंध नहीं है फिर उस दिन वह वहां क्या कर रही थी। विशाल ने यह भी कहा मैं पिछले 7 दिनों से सीसीटीवी फुटेज मुहैया करने की बात कह रहा हूं, जिससे जो कुछ भी सामने होगा वह स्पष्ट दिखाई देगा।

सेंसर बोर्ड ने क्या कहा ?

बुधवार को सेंसर बोर्ड ने विशाल के रिश्वत वाले मामले पर कई आरोपों को लेकर सफाई दी। सेंसर बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट पर कहा कि विशाल ने जिन लोगों से पैसे लिए उनके सेंसर बोर्ड से कोई कांटेक्ट नहीं है, वह थर्ड पार्टी के लोग हैं, सेंसर बोर्ड ऐसे लोगों को मान्यता नहीं देता, बोर्ड के आगे हमने स्टेटमेंट को जारी रखते हुए कहा,” हम इस पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं, मामले की जड़ तक जाकर दोषियों को ढूंढ निकालेंगे”

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...