back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection: Stree 2 के लिए वीकेंड रहा खास, 4 दिन में फिल्म पहुंची 200 करोड़ के पार

15 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 जबरदस्त कमाल दिखा रही है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कलेक्शन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्रद्धा कपूर राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ ने जब से सिनेमा घर में दस्तक दी है, चारों तरफ इसका ही भावकाल दिखाई दे रहा है। इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। 15 अगस्त को फिल्म ने सिनेमाघर में दस्तक दी उसके बाद वीकेंड इसके लिए काफी खास रहा वहीं चार दिन में फिल्म 200 करोड़ तक पहुंच गई।

फिल्म स्त्री2 ने मारी बाजी 

स्त्री 2 की कहानी इस बार दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सरकटे का आतंक’ सिर्फ फिल्म में ही नहीं बल्की सिनेमाघरों में भी तहलका मचा रहा है। इस फिल्म के साथ ही अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी रिलीज हुई थी।लेकिन कमाई के मामले में ‘स्त्री 2’ ने इन्हें काफी पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट 

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने चौथे दिन भी बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई इस फिल्म के लिए वीकेंड काफी खास रहा। रविवार को फिल्म ने 55 करोड़ रूपये की कमाई की। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स-ऑफिस पर 51.8 करोड़ रूपये के बिजनेस के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ और तीसरे दिन 43.85 करोड़ रूपये की बड़ी कमाई की। फिल्म के कुल कलेक्शनकी बात की तो फिल्म का कुल कलेक्शन 190.55 करोड़ रुपये पहुंच गया।दुनियाभर में तो फिल्म ने आराम से केवल चार दिनों में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल 

फिल्मी की कमाई में बढ़ती रफ्तार देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी फिल्म 400 के पार पहुंच सकती है।अबतक के सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड की तो ‘स्त्री 2’ पांचवे नंबर पर आती हैं। इससे पहले जवान (286.16 करोड़), पठान (280.75 करोड़), एनिमल (201.76 करोड़) और केजीएफ 2 (193.99 करोड़) आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...