नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। कैटरीना का यहां तक का सफर आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए कैटरीना को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।
Katrina Kaif Snapinsta_app_356092209_6610488105725275_2874639360505917694_n_1080.jpg
कैटरीना को हाथ लगती थी निराशा
कैटरीना ने अपनी फिल्मों से लेकर अपनी एक्टिंग स्किल्स पर भी काफी मेहनत की है। एक समय ऐसा भी था, जब कैटरीना ऑडिशन के लिए जाती थीं और उन्हें निराशा हाथ लगती थी। उन्होंने अभिनेत्री बनने के लिए पहले एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करना भी चुनौतीपूर्ण था
Katrina Kaif Snapinsta_app_355822720_955580465774809_76532052115345539_n_1080.jpg
कई बार ऑडिशन में हुईं रिजेक्ट
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया था। जब कैटरीना को फिल्म मिली तो एक बार में ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनसे कहा कि वह कभी हीरोइन नहीं बन सकतीं। कैटरीना का संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। भले ही उन्हें फिल्में मिलीं, लेकिन हिंदी सीखना एक बड़ी चुनौती थी।
Katrina Kaif Snapinsta_app_319772232_5689268761141426_5764086727322317176_n_1080.jpg
गुलशन ग्रोवर के साथ कई इंटीमेट सीन शूट किए
कैटरीना की पहली फिल्म ‘बूम’ थी। इसमें उन्होंने गुलशन ग्रोवर के साथ कई इंटीमेट सीन शूट किए। पहली ही फिल्म में कैटरीना ने गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन किया था। यह फिल्म ठंडी पड़ गई। इसके बाद वर्ष 2005 में कैटरीना की ‘मैंने प्यार क्यों किया’ रिलीज हुई। यह फिल्म सलमान खान के साथ थी।
Katrina Kaif Snapinsta_app_319760363_682467696849423_3666884190145370981_n_1080.jpg
‘मैंने प्यार क्यों किया’ से बदली किस्मत
‘मैंने प्यार क्यों किया’ पहली फिल्म थी, जिसमें कैटरीना का अच्छा रोल मिला था और वह पर्दे पर एक्टिंग करती नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ के पास श्रीराम राघवन की ‘मैरी क्रिसमस’ और सलमान खान स्टारर ‘टाइगर-3’ लाइनअप में है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





