Ramayana Starcast: बॉबी देओल बनेंगे 'रामायण' में कुंभकरण, इस बोल्ड एक्ट्रेस की भी एंट्री

Ramayana Starcast Update: इन दिनों रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर अपकमिंग मूवी रामायण को लेकर खासा बज है। अब इस मूवी में 2 और दमदार सितारों की एंट्री हो गई है।
बॉबी देओल।
बॉबी देओल।iambobbydeol इंस्टाग्राम अकाउंट।

नई दिल्ली, रफ्तार। इन दिनों रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर अपकमिंग मूवी रामायण को लेकर खासा बज है। अब इस मूवी में 2 और दमदार सितारों की एंट्री हो गई है। निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है। बॉबी कुंभकरण का किरदार निभाएंगे। इनके अलावा एक्ट्रेस लारा दत्ता का भी नाम जुड़ गया है। एक रिपोर्ट की मानें तो लारा दत्ता कैकयी का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस ने इस किरदार के लिए हामी भर दी है। मूवी में उनकी करीब-करीब एंट्री तय है। वहीं, बॉबी देओल ने कुंभकरण के किरदार के लिए हरी झंडी नहीं दी है।

यश-सनी देओल भी होंगे हिस्सा

इतना ही नहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। वह मूवी में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। सनी देओल को हनुमान के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसे में सनी देओल की भी मूवी में एंट्री करीब-करीब तय है। इसकी शूटिंग मार्च से शुरू होने वाली है, जिसे मेकर्स 3 भागों में रिलीज करेंगे। यह निर्देशक नीतेश तिवारी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

रणबीर और बॉबी के लिए बेहतरीन रहा 2023

साल 2023 रणबीर कपूर और बॉबी देओल के लिए बेहतरीन रहा। इनकी फिल्म एनिमल ने रिकॉर्ड कमाई की। दोनों एक्टरों के कॅरियर की सबसे सुपरहिट फिल्म बन गई। फिल्म में रणबीर कपूर का अलग अवतार दिखा। वहीं, निगेटिव रोल में बॉबी की खूब सराहना हुई। फिल्म की कहानी, एक्शन, गाने, डांस स्टेप सभी बेहद पॉपुलर हुए। इसके बाद बॉबी देओल को कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in