back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

28 years of DDLJ: बॉलीवुड की एवरग्रीन DDLJ को 28 साल पूरे, Kajol ने पूरी स्टारकास्ट को किया याद

28 years of DDLJ Anniversary: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आज 28 साल हो गए है। 20 अक्टूबर 1995 में फिल्म रिलीज हुई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आज 28 साल हो गए है। 20 अक्टूबर 1995 में फिल्म रिलीज हुई थी। यह काजोल और शाहरुख खान की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसकी अनोखी कहानी, दमदार डायलॉग, सदाबहार गाने और कभी न भूलने वाले सीन, आज भी दर्शकों को अच्छे से याद है। बहरहाल आज एक्ट्रेस काजोल माता दुर्गा के दरबार में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने माता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह येलो कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। डार्क लिपिस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया था,जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शाहरुख को रोमांटिक हीरो की पहचान दिलाई

यश राज फिल्म्स की फिल्म DDLJ ने शाहरुख को रोमांटिक हीरो की पहचान दिलाई है। वहीं, सिमरन बन काजोल ने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस मौके पर काजोल ने पोस्ट शेयर किया है। काजोल ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और दो फोटो शेयर की है। वीडियो में एक्ट्रेस को सिमरन के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने सिमरन के शादी वाले एक्सप्रेशंस को रिक्रिएट किया है। एक फोटो काजोल के अवॉर्ड और दूसरी DDLJ के सिमरन की ग्रीन ड्रेस है।

फैंस ने फिल्म को विरासत बनाया: काजोल

काजोल ने कैप्शन लिखा-अभी भी हरा पहना हुआ है, लेकिन शायद वही रंग नहीं है। 28 साल बाद भी DDLJ आप लोगों का है। हमारे सभी फैंस ने इसे ऐसी विरासत बनाया है, जो हमारी कल्पना से कहीं आगे तक जिंदा रहेगी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ पूरी कास्ट को टैग किया है।

फिल्म में अमरीश पुरी ने भी छोड़ी थी छाप

फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इसमें शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। करण जौहर ने एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी, सतीश शाह समेत कई सितारे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...