back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 2: सलमान ने जिया को किया बेनकाब, पलक हुईं बाहर, एलिमिनेशन के बाद इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत से हो चुकी है। इसी के साथ ही सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। रविवार को वीकेंड वार का दूसरा दिन था। सलमान ने सबकी जमकर क्लॉस लगाई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत से हो चुकी है। इसी के साथ ही सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। रविवार को वीकेंड वार का दूसरा दिन था। सलमान ने सबकी जमकर क्लॉस लगाई। इस दौरान सलमान खान ने परिवार वालों को झूठी कहानियां और झूठे रिश्ते न बनाने की सलाह दी।

सलमान ने अविनाश सचदेव से यह भी पूछा कि उन्होंने समय पर अपनी राय क्यों नहीं रखी। अविनाश को अपना खेल सुधारने और दर्शक न बने रहने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने अविनाश से पलक के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने पूजा भट्ट की भी जमकर क्लॉस लगाईं।

सलमान ने जिया शंकर को किया बेनकाब

सलमान खान ने जिया शंकर से पूछा कि उसने पलक का नंबर ब्लॉक क्यों किया? उन्हें ऐसा क्यों लगा कि पलक शो में आएंगी और उनसे ही लड़ेंगी? इसके बाद जिया ने खुलासा किया कि शो में आने से कुछ महीने पहले ही उनके और पलक के बीच अनबन हो गई थी। इसको लेकर जिया ने पलक को ब्लॉक कर दिया। इस पर सलमान खान ने जिया और पलक को बड़े होने की सलाह दी।

जिया शंकर को पूजा भट्ट से डर लगता है

सलमान ने कहा कि जिया पूजा के बारे में बहुत कुछ कहना चाहती थी, इसलिए अभी बोलें। इस पर जिया ने कहा कि पूजा भट्ट हावी हो जाती है, लेकिन उनका मूड और उनके बोलने का तरीका ख़राब लगता है। उनकी आवाज ऊंची है, जिससे उन्हें बोलने में दिक्कत होती है। यह सुनकर पूजा हैरान रह गई। जिया ने कहा कि उन्हें पूजा भट्ट से डर लगता है।

सलमान ने बेबिका का जन्मदिन मनाया

सलमान ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेबिका का जन्मदिन मनाया। इसके बाद सलमान ने बाबिका को प्रत्येक रूममेट को केक खिलाकर उनकी बुरी आदत को बताने के लिए कहा। इसके बाद बेबिका ने सभी को केक खिलाते हुए उनकी बुरी आदतों को सुधारने की सलाह देती हैं। इसके बाद सलमान बेबिका को केक लेकर बाहर आने के लिए कहते हैं और कहते है कि बेबिका घर से बाहर जा रही हैं। इस पर सभी हैरान रह जाते है। तब सलमान कहते हैं कि बेबीका अभी बाहर नहीं आ रही हैं। फिर पलक पुरी को घर से बेघर कर दिया जाता है।

रकुल ने सलमान को बोला “आई लव यू”

इसके बाद कृष्णा अभिषेक लड़की अवतार में नजर आते हैं। कृष्ण माला लेकर सलमान के पास आते है। सलमान की हंसी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके बाद कृष्णा मजाक में कहते हैं कि जब तक चांद-तारे रहेंगे तब तक सलमान कुंवारे रहेंगे। रकुल प्रीत की बिग बॉस में एंट्री होती है और वो सलमान को “आई लव यू” कहते हुए नजर आती हैं। इस पर सलमान कहते हैं कि ये फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आई हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵