back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर ने अभिषेक का काटा हाथ, दर्शकों ने कहा पिशाचनी

बिग बॉस ओटीटी 2 काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जिया शंकर ने भले ही पिशाचिनी सीरियल में अच्छी लड़की की भूमिका निभाई हो, लेकिन बिग बॉस में वो पिशाचनी के रुप में दिखाई दे रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जिया शंकर ने भले ही पिशाचिनी सीरियल में अच्छी लड़की की भूमिका निभाई हो, लेकिन बिग बॉस ओटीटी हाउस के दूसरे सीज़न में उनके बुरे कामों को देखने के बाद दर्शकों ने एक बार फिर जिया को निशाने पर ले लिया है और उन्हें पिशाचनी बुला रहे है।

Bigg Boss OTT 2 jiya.PNG

जिया के दांत अभिषेक के हाथ में लगे तो वह दर्द से चिल्लाने लगते है

बिग बॉस में जिया पिशचानी को लेकर इतनी सीरियस हो जाती है कि वो अभिषेक मलहान का हाथ काट लेती है। जब जिया के दांत अभिषेक के हाथ में लगे तो वह दर्द से चिल्लाने लगते है। बिग बॉस के नियमों के अनुसार जिया और अभिषेक शुरू से ही बेड शेयर कर रहे है और दोनों के बीच इतनी अच्छी दोस्ती हो गई है कि वो आपस में हमेशा एक दूसरे को तंग करते हुए दिखाई देते है। वहीं फलक, अभिषेक और जया शंकर बिग बॉस के घर के बेडरूम में बात कर रहे थे, तभी अभिषेक ने मजाक में जिया को चुटकी काट ली। इस पर जिया अभिषेक के हाथ पर जोर से काट लेती है। जब अभिषेक ने इस बारे में शिकायत की तो जिया ने जवाब दिया कि उन्होंने इसकी शुरुआत की और उन्होंने इसका जवाब दिया।

Bigg Boss OTT 2 jiya2.PNG

दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय

जिया और अभिषेक अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि वे दोनों काफी अलग हैं, लेकिन वे अपनी दोस्ती बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को नामांकित या लक्षित नहीं करते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। दोनों को अभिया नाम का हैशटैग भी दिया जा चुका है। हालांकि ये कहना मुश्किल है कि दोनों की दोस्ती लॉस्ट एपिसोड तक चलेगी या नहीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...