बिग बाॅस नाॅमिनेशन
बिग बाॅस नाॅमिनेशनweb

Big Boss 17: 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, घरों की हुई अदला-बदली, कौन किस घर में गया ?

Bigg Boss 17: बिग बाॅस 17 में घर के 6 कंटेस्टेंट को नाॅमिनेट किया गया है। वहीं इस बार बिग-बाॅस शतरंज की चाल के अनुसार कंटेस्टेंट की पोल खोल रहे है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बिग बाॅस 17 में दिन बीतने के बाद लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ लड़ाई करते नजर आते हैं, कभी एक दूसरे का खूब साथ देते हैं। इसके साथ बिग बाॅस में शामिल कपल के बीच में भी खूब नोक-झोक देखने को मिल रहे हैं। शो के दस दिन पूरे हो चुके हैं, बिग-बाॅस ने अलग अंदाज नाॅमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा किया। घर से 6 लोग नाॅमिनेट हो चुके हैं, शतरंज की चाल के अनुसार बिग बाॅस का नाॅमिनेशन समाप्त हुआ।

घर के हिसाब से किया गया नाॅमिनेशन

बिग बाॅस का घर तीन हिस्से में डिवाइड किया गया है, जिसमें दिल, दिमाग और दम शामिल है। बिग बाॅस के घर से पहले 8 सदस्यों को नाॅमिनेट किया गया। जिसमें रिंकू, नावेद, खानजादी, अभिषेक, नील, एश्वर्या, ईशा, मुनव्वर कुछ 8 नाम शामिल होते हैं। बिग बाॅस उसके बाद अंकिता को बुलाते हैं, गिफ्ट वाला डब्बा खोलने के निर्देश देते हैं, जिसमें नाॅमिनेटड लोगों की फोटो मौजूद हैं। इसके बाद बिग बाॅस एक विकल्प रखते हैं।

वे पूछते हैं कि आप किन 6 लोगों को बचाना चाहते हैं, इसके बाद विक्की ने अभिषेक और ईशा को सेफ किया। अंकिता, ईशा को सपोर्ट कर नज़र आईं। अंकिता और विक्की ने एक शानदार प्लान किया, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। इन घर वालों ने उनमें से नील और एश्वर्या को नाॅमिनेशन में शामिल किया। शतरंज की चाल के अनुसार इन 6 में से 3 को बदलने का अवसर मिलता है, जिसके बाद दिमाग घर वालेसोनिया, तहलका और सना का नाम चुनते हैं।

अभिषेक ईशा का लव- हेट रिलेशनशिप

बिग बाॅस में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच दोबारा लड़ाई हुई। अभिषेक, ईशा को दूसरे कंटेस्टेंट से बात करने पर गुस्सा करते हैं। इस बात को लेकर दोनों में जमकर बहस हो जाती है। इसके तुरंत बाद ही ईशा वहां से चली जाती है, अभिषेक कहते हैं "तेरा कोई हाथ पकड़े तो अच्छा नहीं लगता" इसके बाद वे जोर से ईशा का हाथ होल्ड करते हैं। इस बात पर ईशा नाराज होती है और हाथ छोड़ने को बोलती हैं। अभिषेक ईशा के जाने के बाद उनको बोलते हैं,"मुझे किसी से फर्क नहीं पड़ता है। मुझे केवल तुझसे फर्क पड़ता है।"

घरवालों की अलग-अलग मकानों में हुई शिफ्टिंग

बिग बाॅस के घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए शो को थोड़ा चैलेंजिंग करने के लिए एक से दूसरे घर में शिफ्टिंग की है। जिसके अनुसार अंकिता, विक्की और एश्वर्या, नील एक रुम में रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक को ईशा के रुम में शिफ्ट किया गया है। जबकि मनारा को दूसरे घर 'दिमाग' में भेज दिया गया है। मनारा और मुनव्वर के अलावा खानजादी भी दूसरे नंबर के मकान में रहेंगी। ज‍िग्‍ना, रिंकू और नावेद एक कमरे में रहेंगे, इनकी छत्रछाया में - अरुण, सनी, सना और सोनिया को साथ में एक कमरे में रखा गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in