back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Big Boss फेम Ajaz Khan ने बयां किया जेल में रहने का दर्द, जेल में आर्यन खान व राज कुंद्रा से हुई मुलाकात

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए बिग बॉस फेम एजाज खान ने जेल की उन भयानक यादों को याद किया है। सेंट्रल एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (एनसीबी) ने मार्च 2021 में एजाज के खिलाफ यह कार्रवाई की थी।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए बिग बॉस फेम एजाज खान ने जेल की उन भयानक यादों को याद किया है। सेंट्रल एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (एनसीबी) ने मार्च 2021 में एजाज के खिलाफ यह कार्रवाई की थी और दो साल बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है।

फैसले से पहले ही मुझे दोषी साबित कर दिया गया

मीडिया से बात करते हुए एजाज ने कहा कि जेल में रहने के दौरान एक दिन एक साल मुझे कैसा लगा इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। जिसने मुझ पर केस किया दुनिया उसे देख रही है कि उसके साथ क्या हो रहा है। फैसले से पहले ही मुझे दोषी साबित कर दिया गया। आख़िरकार मुझे सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिल गई। 26 महीने तक जेल में रहने के दौरान मेरा करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा बड़ा हो गया।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से भी मिले

उन्होंने कहा कि वह जेल में रहने के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से भी मिले थे। एजाज ने आर्थर रोड जेल को दुनिया की सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाली जेल बताया। इस जेल में 800 लोगों की क्षमता के मुकाबले 3500 कैदी रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए एजाज ने कहा कि जेल के एक टॉयलेट में 400 लोग जाते हैं, तो कल्पना कीजिए कि वहां शौचालय की क्या स्थिति होगी। इस घटना के कारण मैं तनाव और डिप्रेशन से गुज़रा हूं। मेरे लिए जीवन कठिन था, लेकिन मुझे अपने परिवार के लिए जीना था, जिसमें मेरे 85 वर्षीय पिता, पत्नी और बेटा शामिल हैं।

एनसीबी की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से एजाज को हिरासत में लिया

एनसीबी ने 2021 में फिल्म उद्योग की हस्तियों को ऑन डिमांड ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले शादाब शेख उर्फ शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था। शादाब से पूछताछ में एजाज खान का नाम सामने आया। इसके बाद एनसीबी की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से एजाज को हिरासत में ले लिया। उसके पास अल्प्राजोलम की 4.5 ग्राम की 31 गोलियां मिलीं। पूछताछ के बाद एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिग बॉस-7’ में नजर आए थे

एजाज खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘बिग बॉस-7’ में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘पाथ’ से की थी। उन्होंने 2007 में एकता कपूर के टीवी शो ‘क्या होगा निम्मो का’ में भी काम किया था। उन्हें सीरियल हमारे महाभारत की, करम अपना-अपना और रहे तेरा आशीर्वाद में भी देखा गया था। उन्होंने रियलिटी शो बॉलीवुड क्लब भी जीता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...