back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender 2024: ‘आज की रात’ और ‘आमी जे तोमार से लेकर साल 2024 के इन गानों ने जीता सबका दिल, रील हुई वायरल

साल 2024 में कई बेहतरीन फिल्मों ने दर्शकों पर अपना जादू चलाया है। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि इसके गानों ने भी सबका दिल जीता।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2024 में बॉलीवुड के कुछ ऐसे गाने आये जिसने दर्शकों के दिलों में काफी राज किया। कुछ गाने तो ऐसे भी थे जिसके लगतार रील वायरल हो गए। वहीं आज हम कुछ बेहतरीन गानों की लिस्ट लेकर आएं हैं जो इस साल काफी पॉपुलर हुए। तो चलिए जानते हैं उन गानों के बारे में। 

तौबा तौबा


आनंद तिवारी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का गाना ‘तौबा तौबा’ काफी हिट साबित हुआ था। इस गाने में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी हैं। गाने में विक्की कौशल का दमदार लुक नजर आया था। एक्टर का डांस मूव भी काफी गजब था। इस गाने के रिलीज के बाद पुरे सोशल मीडिया पर ये छाया था।  

आज की रात 


फिल्म ‘स्त्री 2′ का आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ रिलीज होते ही लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने में उनके डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया। इस गाने के वजह से फिल्म ‘स्त्री 2’ को भी सफलता मिली। इस गाने में तमन्ना भाटिया को देखा गया। एक्ट्रेस ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे। 

चोली के पीछे गाना 


फिल्म ‘क्रू’ का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ रिलीज होते ही इस गाने पर काफी रील वायरल हुई थी। इस गाने में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिली। 

तरस


फिल्म ‘मुंज्या’ फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। वहीं इस का गाना ‘तरस’ काफी हिट गाना साबित हुआ  था।ये आइटम सॉन्ग था और इसमें शरवरी वाघ ने अपने सिजलिंग डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था।  

आमी जे तोमार


फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘आमी जे तोमार’ रिलीज होने बाद इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया गया। इस गाने की खास बात ये हैं कि इसमें विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई।इस गाने को श्रेया घोषाल ने गया है। इस गाने के बोल राइटर समीर ने लिखे हैं। मशहूर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के डांस परफॉर्मेंस को अलग अंदाज में पेश किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Annu kapoor: एक्टर ने अपने किरदारों से जीता दर्शकों का दिल, फिरोजपुर से बॉलीवुड तक ऐसा रहा अभिनय का सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता अन्नू कपूर का जन्मदिन है। अन्नू कपूर का जन्म 20 फ़रवरी 1956 को पंजाब के फिरोजपुर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵