सलमान खान के घर गणपति की आरती करते उनके पिता सलीम खान।
सलमान खान के घर गणपति की आरती करते उनके पिता सलीम खान।सोशल मीडिया।

Ganpati Utsav 2023: शाहरुख, सलमान समेत इन कलाकारों के घर विराजे बप्पा, अनुष्का का ट्रेडिशनल अवतार वायरल

Ganesh Chaturthi: मायानगरी मुंबई पूरी तरह से बप्पा के रंग में रंग गई है। मंगलवार को शाहरुख खान, सलमान खान, कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा समेत दर्जनों कलाकारों के घर गणपति की स्थापना हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मायानगरी मुंबई पूरी तरह से बप्पा के रंग में रंग गई है। मंगलवार को शाहरुख खान, सलमान खान, कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा समेत दर्जनों कलाकारों के घर गणपति की स्थापना हुई है। वहीं, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर आयोजित गणेश उत्सव में पूरी फिल्म इंडस्ट्री का जुटना हुआ।

एक्टरों ने दी शुभकामनाएं

सलमान खान, शाहरुख खान, कंगना रानौत ने बप्पा की स्थापना करने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और देशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी। सलमान के घर पिता सलीम ने गणपति की आरती की। इस दौरान सलमान की गोद में उनकी भांजी भी नजर आई।

विराट और अनुष्का ने बप्पा का स्वागत किया

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा की है। फोटो में वह पति कोहली के साथ पोज दे रहीं हैं। अनुष्का का पहना चर्चा का विषय बना है। पूजा के दौरान एक्ट्रेस ने बनारसी साड़ी पहन रखी थी। बालों में गजरा, माथे पर बिंदी और मिनिमल मेकअप की हुईं थीं। पूजा के वक्त उनकी बेटी वामिका भी मौजूद थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in