back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महल’ में रहते हैं Baahubali फेम Prabhas, एक मूवी की लेते हैं इतनी फीस, 6000 लड़कियों का ठुकरा चुके हैं प्रपोजल

Prabhas Career: एक्टर प्रभास आज जन्मदिन मना रहे हैं। वह 44 साल के हो गए हैं। फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन नहीं किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर प्रभास आज जन्मदिन मना रहे हैं। वह 44 साल के हो गए हैं। फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन नहीं किया है। फिर भी उनके पास कई बड़ी बजट फिल्में हैं। प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष के लिए 120 करोड़ की फीस ली थी। एक्टर की फिल्म सालार और प्रोजेक्ट रिलीज होने वाली हैं। दोनों बड़े बजट की फिल्म है। दोनों फिल्मों के लिए एक्टर ने 100-100 करोड़ फीस ली है।

250 करोड़ रुपए के मालिक

प्रभास बहुत फिल्मों में काम नहीं करते हैं, लेकिन कुल संपत्ति कम नहीं है। एक्टर प्रभास 250 करोड़ रुपये के मालिक हैं। एक्टर ने हैदराबाद के जुबिली हिल्स में 60 करोड़ का बंगला खरीदा था। अब उसकी कीमत 80-85 करोड़ है।

अनुष्का शेट्टी से तय हो गई थी शादी

प्रभास और अनुष्का की शादी 2015 में तय हो गई थी। फिर प्रभास के कहने पर शादी रोकी गई। प्रभास चाहते थे कि अनुष्का सिर्फ ‘बाहुबली’ की शूटिंग पर ध्यान दें। प्रभास ने ‘साहो’ के लिए भी अनुष्का के नाम की सिफारिश की थी। अधिक वजन के कारण बाद में मेकर्स ने अनुष्का की जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट किया था।

‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान आए थे प्रपोजल

प्रभास ‘बाहुबली’ की शूटिंग कर रहे थे तो उनके पास 6 हजार लड़कियों की शादी के प्रपोजल आए थे। प्रभास ने पूरा ध्यान फिल्म पर फोकस करने के लिए सभी रिश्ते ठुकरा दिए थे।

प्रभास ने किया है बीटेक

2009 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म बिल्ला में प्रभास और अनुष्का साथ में दिखे थे। दोनों 2013 में फिल्म मिर्ची में साथ नजर आए थे। प्रभास की शुरुआती पढ़ाई भीमावरम के डीएनआर स्कूल से हुई है। उन्होंने हैदराबाद के श्रीचैतन्य कॉलेज से बीटेक किया है।

प्रोड्यूसर रहे चुके हैं पिता

एक्टर के पिता प्रोड्यूसर सूर्यनारायण राजू और मां शिव कुमारी हैं। सूर्यनारायण राजू तेलुगु फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कृष्णावेनी, अमर दीपम, मधुरा स्वप्नम, त्रिशूलम, धर्म अधिकारी और बिल्ला आदि फिल्में प्रोड्यूस की हैं। प्रभास की मां शिव कुमारी हाउसवाइफ हैं।

बड़े भाई 4 साल की सजा काट चुके हैं

प्रभास के बड़े भाई प्रबोध हैं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एक्टर ने बड़े भाई से फिल्मों में काम करने के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने मना किया था। एक चेक बाउंस केस में प्रबोध को 4 साल पहले सजा हुई थी।

बाहुबली’ के बाद कई कंपनियों के बने ब्रांड एंबेसडर

फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास ने कई शू ब्रांड और डियो कंपनियों से करार किया है। उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 2 करोड़ रुपए है। प्रभास ने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से डील की है। वो इसकी गाड़ी महिंद्रा TUV 300 की ब्रांडिंग करते हैं।

इन महंगी गाड़ियों का कलेक्शन

प्रभास लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ कारों के शौकीन हैं। कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस फैंटम (8 करोड़), रेंज रोवर (3.89 करोड़), जगुआर XJ (2 करोड़), बीएमडब्ल्यू X3 (48 लाख), स्कोडा सुपर्ब (30 लाख) जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।

2002 में फिल्म ईश्वर से डेब्यू

फिल्म बाहुबली से हिंदी ऑडियंस में पॉपुलर हुए प्रभास ने साल 2002 में फिल्म ईश्वर से कॅरियर शुरू किया था। प्रभास ने छत्रपति (साल 2005), बिल्ला ( साल 2009), एक निरंजन (साल 2009), डार्लिंग (साल 2010), रिबेल ( साल 2012) और मिर्ची (साल 2013), साहो (साल 2019) जैसी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्म एक्शन जैक्सन में कैमियो कर चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘वाराणसी’ बना रहे राजामौली ने क्यों कहा बोले- बाहुबली को भी मैं और बेहतर बना सकता था

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। करीब...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...