नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अतुल परचुरे एक मराठी एक्टर थे। उन्होंने अब तक कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया हैं। वहीं, एक्टर का 57 साल की उम्र में कल यानी 14 अक्टूबर को निधन हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को पिछले कई सालों से कैंसर था और उनका इलाज भी चल रहा था। अतुल का अंतिम संस्कार आज 15 अक्तूबर को शिवाजी पार्क में होगा। अतुल के निधन पर कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने श्रद्धांजलि दी है।
सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों में आए थे नजर
अतुल परचुरे मराठी फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा थे। एक्टर ने ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘यम हैं हम’, ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और कई मराठी सीरियल्स में भी काम किया है। इसके साथ ही एक्टर को सलमान खान कि फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘पार्टनर’ और अक्षय की फिल्म खट्टा मीठा में भी नजर आए थे।
अर्जुन कपूर ने दी श्रद्धांजलि
अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने लिखा, ”मुझे कभी उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मुझे हमेशा उनके किरदार पसंद आते थे। वो कई सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
8bae6dc1a87dae0ed5067f2a1c9fa59f-35fc7073-0cb7-40a7-a8f3-f757e1e6eefd.jpg
सुप्रिया पिलगांवकर ने दी श्रद्धांजलि
एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी और पोस्ट द्वारा अतुल परचुरे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ”प्रिय मित्र ऐसा नहीं होना चाहिए था। तुमने लड़ाई लड़ी। तुमने बहुत कुछ झेला भी। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी। तुम्हारी वो मुस्कान हमेशा याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।”
कैंसर को लेकर कही थी ये बात
अतुल परचुरे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, उनका इलाज के बाद मेरा लीवर खराब हो रहा है और मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं चल भी नहीं पा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे इस चिंता में कई रातों की नींद खराब हुई कि मैं कब काम पर दोबारा लौटूंगा।’ इसके आगे उन्होंने कहा था की इलाज के दौरान काफी खर्चा हो गया हैं।





