नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी का मशहूर शो ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” काफी समय से चर्चा में है. यह शो हमेशा अपने प्रेरक विचारों और सामाजिक मुद्दों के लिए चर्चा में रहा है, लेकिन हाल के दिनों में यह असित कुमार मोदी और जेनिफर मिस्त्री के बीच चल रहे झगड़े के कारण सुर्खियों में रहा है। जेनिफर के शारीरिक शोषण के आरोपों ने अब प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
शो की एक्ट्रेस ने लगाया था आरोप
एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए अरोपों के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन महीने पहले यौन शोषण का अरोप लगाया था उसके बाद से इस मामले में जांच पड़ताल चल रही थी। उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी साथ-साथ तीन और लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है।
निर्माता के साथ इन दो लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस
अभिनेत्री के आरोपों के बाद पुलिस ने असित मोदी के साथ-साथ ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असित मोदी, सोहेल और जतिन के खिलाफ धारा 354 और धारा 509 दर्ज की गई है। खबरों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।




