'Kaagaz 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सतीश कौशिक को देखकर भावुक हुए अनिल कपूर

सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर देखते ही अनिल कपूर इमोशनल हो गए।
Kaagaz 2
Kaagaz 2 Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म को गजब का रिसपाॅन्स दिया है। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अनिल कपूर काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने करीबी दोस्त के बारे में खास बात भी लिखी है।

अनिल कपूर और सतीश कौशिक थे करीबी दोस्त

अनिल कपूर की सतीश कौशिक के साथ काफी करीबी दोस्ती रही है। वे अनिल कपूर की फिल्म कागज 2 का ट्रेलरी की झलक देखकर काफी इमोशनल हो गए। एक्टर ने दोस्त को याद करते हुए हार्ट टचिंग नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'ये फिल्म काफी खास है। मेरे प्यार दोस्त की आखरी फिल्म।.मैं उनको आखरी बार परफाॅर्म करते हुए देखकर काफी लकी महसूस करता हूं। ये केवल मुद्दा नहीं बै बल्कि हर आदमी के इमोशन की कहानी है।'

अनुपम खेर को भी सतीश कौशिक का क्लोज फ्रेंड के तौर पर जानते हैं। उन्होंने अपकमिंग फिल्म कागज 2 की बात करें तो स्क्रीन स्पेस भी शेयर किया है। अनुपमा ने भी सतीश कौशिक को लेकर दिल छूने वाला नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि 'डियरेस्ट सतीश कौशिक आपके जुनूनी प्रोजेक्ट का ट्रेलर और दुर्भाग्य से आखिरी प्रोजेक्ट कल रिलीज होने वाला है। मैं जानता हूं कि फिल्म बनाने के लि आपने मेहनत किया था। लेकिन हमको ये समझना चाहिए कि इस फिल्म की चमक दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। आपको हमेशा प्यार'।

पंकज त्रिपाठी ने बनाया था पहला पार्ट

पंकज त्रिपाठी की स्टारर कागज 2021 में रिलीज की गई थी। ये फिल्म को सतीश कौशिक ने लिखा और निर्देशित किया है। ये फिल्म भरत लाल बिहारी के 19 साल के संघर्ष पर आधारित है। जिनको सरकारी रिकाॅर्ड में मृत कहा गया था। माना जा रहा है कि कागज 2 अलग लेवल पर जाने वाली है। इसके सीक्वल की कहानी एक आम आदमी की चुनौती पर आधारित है। ये प्रदर्शन और रैली को प्रभावित करती है।

बता दे कि सतीश कौशिक की फिल्म 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

'कागज 2' में स्टार कास्ट

कागज 2 में स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सतीश कौशिक नजर आएंगे। उनके साथ अनुपम खेर, दर्शन कुमार. नीना गुप्ता के अलावा कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in