नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में दिखाई देगें। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके बाद से फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।
Oh My God 2 omg.PNG
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नहीं दी हरी झंडी
सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 पर रोक लगा दी है। फिल्म को सेंसरशिप बोर्ड के पास भेजा गया है। अब वहां पर देखना ये होगा कि फिल्म के कुछ सीन को बदला जाएगा या फिल्म के सीन पर कैंची चलेगी। वहीं फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर सेंसर बोर्ड ने कहा है कि प्रतिबंध का कोई सवाल ही नहीं हो सकता क्योंकि रिव्यू कमेटी कोई भी निर्णय लेने से पहले फिल्म को देखती है और उसके बाद फैसला करती है।
Oh My God 2 omg3.PNG
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए फिल्म की आलोचना की गई
बता दें कि ओएमजी 2 फिल्म 2012 में आई ओह माय गॉड का सीक्वल है। ये फिल्म विवादित नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए फिल्म की आलोचना की गई थी। वहीं, लगभग 11 साल बाद अक्षय फिल्म के दूसरे भाग में नजर आ रहे हैं। पहले भाग में अक्षय भगवान कृष्ण की भूमिका में दिखाई दिए थे वहीं दूसरे भाग में शंकर भगवान के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
Oh My God 2 omg2.PNG
अक्षय कुमार भगवान शंकर की भूमिका में नजर आए थे
टीज़र वीडियो में अक्षय कुमार भगवान शंकर की भूमिका में दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और एक्ट्रेस यामी गौतम भी हैं। पहले एपिसोड में पंकज त्रिपाठी की जगह प्राश रावल ने ली। टीज़र को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह सीक्वल 2012 की OMG से थोड़ा अलग होगा। परेश रावल ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई जो भगवान में विश्वास नहीं करता है। लेकिन यहां पंकज त्रिपाठी उपरोक्त बात पर दृढ़ता से विश्वास करते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





