back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘सनकी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इन एक्टर्स का फिल्म में दिखेगा जलवा

साजिद नाडियावाला की फिल्म 'सनकी' अगले साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े और अहान शेट्टी धमाल मचाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|पिछले कुछ समय से साजिद नाडियावाला अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनकी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो 2020 से शुरु हो गई थी। बताया जा रहा है, कि फिल्म 2025 वैलेंटाइन में रिलीज होनी है। वहीं फिल्म में अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े अहम भूमिका में दिखने वाले हैं।

साजिद नाडियावाला ने ‘सनकी’ की कास्ट के अलावा रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है, जो न्यूज़ नाडियावाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साझा की गई। पोस्ट में लिखा है, “वैलेंटाइन डे पर ‘सनकी’ सिनेमाघरों पर कब्जा करने की राह पर हैं।”

सोशल मीडिया पर हाल ही में साजिद नाडियावाला, पूजा हेगड़े और अहान शेट्टी ने फिल्म का ऐलान किया। तीनों ने तस्वीर शेयर कर बताया कि फिल्म की रिलीज डेट साझा क्या है।

अहान शेट्टी-पूजा हेगड़े साथ स्क्रीन करेंगे शेयर

तारा सुतारिया के साथ ‘तड़प’ में काम करने के बाद अब अहान शेट्टी एक और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री के लिए ‘सनकी’ बनने वाले हैं। फिल्म में एक्टर ‘किसी का भाई किसी की जान’ की हीरोइन पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। पूजा हिंदी के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। माना जा रहा है, कि पूजा और अहान की जोड़ी काफी शानदार होने वाली है।

फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई है, जिसका निर्देशन अदनान ए शेख और यासिर शाह ने किया है।

अहान की एक्टिंग की हुई तारीफ

फिल्म ‘तड़प’ में अहान शेट्टी के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि, इसके बाद वह तीन साल तक किसी फिल्म में नहीं दिखे। वहीं, अब ‘सनकी’ का इंतजार हर किसी को लंबे समय से है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵