नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को भी धमकी आने लगी है। शाहरुख खान को भी आज सुबह फैजान खान नाम के एक व्यक्ति ने एक्टर को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी देने वाला व्यक्ति रायपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस की टीम पहुंची रायपुर
शाहरुख खान को भी अब जान से मारने की धमकी मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें एक कॉल पर धमकी मिली है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान शख्स का एड्रेस और नाम पता चल गया है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान खान की ओर से ये धमकी भरा कॉल किया गया है। शख्स ने धमकी के साथ-साथ 50 लाख की फिरौती भी मांगी। इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर पहुंच गई है।
मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
इस धमकी के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को पुलिस ने धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं अब इसकी पूरी जांज पड़ताल की जा रही हैं। धमकी देने वाले आरोपी की आखिरी लोकेशन रायपुर में मिली है।
मन्नत की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
शाहरुख खान को इसके पहले भी धमकी मिली थी। पिछले साल अक्टूबर 2023 में भी उन्हें फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी। वहीं अब एक बार फिर उन्हें धमकी मिलने के कारण उनके घर मन्नत की सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वहां किसी को भी को रुकने नहीं दिया जा रहा हैं।





