
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर आदित्य रॉय कपूर का आज जन्मदिन है। एक्टर डेटिंग के लिए काफी चर्चित हैं। फिलहाल आदित्य का रिलेशन एक्ट्रेस अनन्या पांडे से है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। वहीं, खुद से 13 साल छोटी अनन्या से पहले आदित्य आठ एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। फिल्म फितूर के समय कटरीना कैफ के साथ इनका नाम जुड़ा था। श्रद्धा कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, सोनाक्षी सिन्हा से भी अफेयर के चर्चे रहे हैं। अहाना देओल, डीवा धवन भी एक समय आदित्य के काफी क्लोज थीं।
15 साल से बॉलीवुड में एक्टिव
आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड में 15 वर्षों से सक्रिय हैं। कुछ समय पहले ही वेब सीरीज 'नाइट मैनेजर' के लिए खूब वाहवाही बटोरी है। आदित्य ने 2009 की फिल्म लंदन ड्रीम्स से डेब्यू किया था। मगर, लोकप्रियता 'आशिकी 2' से मिली। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें आदित्य संग श्रद्धा कपूर थीं। दोनों के रोमांस को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आदित्य ने मशहूर गायक का रोल निभाया था।
फिल्म ये जवानी है दीवानी में आए नजर
2013 में रिलीज हुई 'ये जवानी है दीवानी' युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में एक है। इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके साथ आदित्य और कल्कि कोचलिन भी थे। फिल्म चार दोस्तों की कहानी थी, जो एक साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं और फिर अपने-अपने सपनों को पूरा करने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं।
'लूडो'
साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई 'लूडो' क्राइम कॉमेडी फिल्म है। यह अलग-अलग लोगों की कहानी है। फिर सभी की कहानी आखिर में दिलचस्प तरीके से जुड़ती है। फिल्म में आदित्य ने आकाश चौहान नाम के लड़के की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी हैं।
'गुमराह'
2019 की तमिल फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक 'गुमराह' है। इस क्राइम सस्पेंस थ्रिलर में आदित्य और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में आदित्य 2 हमशक्लों की भूमिका में नजर आए। एक कत्ल के आरोप में दोनों फंसते हैं और पुलिस के लिए यह हत्या की गुत्थी और उलझ जाती है।
'द नाइट मैनेजर'
वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' फरवरी में आई थी। इसमें आदित्य के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज इसी नाम से बनी एक ब्रिटिश वेब सीरीज की हिंदी रीमेक है। इसमें अनिल हथियारों के डीलर और आदित्य होटल के मैनेजर के किरदार में थे। सीरीज का दूसरा सीजन भी प्रसारित हो चुका है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in