back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Malaika on Arjun: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर अभिनेत्री मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Malaika on Arjun: बॉलीवुड के सितारे और फेवरेट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं।

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से अपने ब्रेकअप के चलते चर्चा में बने हुए हैं। चर्चा जोरो से होने पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्रेकअप को लेकर काफी लंबे अरसे बाद चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा “उनको इस मामले में किसी तरह की सफाई देने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पहले ही सब कहा जा चुका है। ” मीडिया से बातचीत करते हुए मलाइका ने कहा “मैं फिलहाल अपने पर्सनल स्पेस के बारे में चर्चा नहीं करना चाहती, मैं इस स्टेज में हूं कि जहां मुझे बोलने की जरूरत नहीं है।”

अभिनेत्री ने ब्रेकअप पर कोई टिप्पणी नहीं की

मलाइका अरोड़ा ने तो साफ शब्दों में ब्रेकअप पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी न करने को कहा हालांकि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को अफवाह साबित कर दिया है, मलाइका अरोड़ा के बर्थडे के मौके पर अर्जुन कपूर ने उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की उसके साथ-साथ उन्होंने उसे पोस्ट पर लिखा था, ” हैप्पी बर्थडे बेबी , यह तस्वीर ‘हम’ हैं , तुम मेरी जिंदगी में स्माइल , खुशी और रोशनी लेकर आते हो और तुम मुझे हमेशा सपोर्ट करती रहोगी “.

कुशा कपिला ने दी सफाई-

मीडिया से बातचीत करते हुए कुशा कपिला ने अपनी सफाई में इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट जनरल पर कहा,” रोज अपने बारे में इतनी बकवास बातें पढ़ती हूं कि अब मुझे अपना फॉर्मल इंट्रोडक्शन देते हुए इस बारे में बात करनी पड़ रही है, हर बार जब मैं अपने बारे में कुछ पढ़ती हूं, तो मैं बस उम्मीद करती हूँ कि मेरी मम्मी यह सब ना पड़े, क्योंकि उनकी सोशल लाइफ वैसे भी खराब चल रही है। ” कुशा कपिला तो कुछ 7 जून 2023 में अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग हो गई, इनका यह रिलेशनशिप 6 साल तक चला फिर कपिला ने तलाक ले लिया इंस्टाग्राम की पोस्ट शेयर करते हुए कुशा ने कहा उनके लिए यह फैसला काफी मुश्किल रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵