नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अनंत अंबानी की शादी में बाॅलीवुड स्टार का जमावड़ा देखने को मिला था। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अनंत दूल्हा बनने के बाब बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे। फंक्शन हो गया जिसमें सिनेमा के सितारों ने शिरकत किया। एक्टर रणवीर सिंह भी धमाल मचाते हुए दिखे। वह बाराती बनकर डांस कर रहे थे। वहीं दीपिका पादुकोण भी शादी में शामिल हुई। उन्होंने सुर्ख कलर का जोड़ा पहना हुआ था। वह दुल्हन के लुक में दिखी थी।
दीपिका का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें उनके ग्रैंड एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने सुर्ख कलर का जोड़ा पहन रखा है। दीपिका के चेहरे पर साफ खुशी झलक रही है। एक्ट्रेस दुल्हन वाले लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। दीपिका ने सूट पर दुपट्टा भी कैरी किया है। इस दौरान वह बेबी बंप छुपाती हुई दिख रही हैं।
शानदार अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण ने अनंत अंबानी की शादी में शानदार सूट कैरी किया हुआ है। उन्होंने लाल ड्रेस के साथ मांग में सिंदूर लगाकर श्रृंगार किया है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका का हंसते हुए मंडप में एंट्री करते हुए देखा गया है।
दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी शादी में पहुंचे थे। एक्टर का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। रणवीर की एनर्जी के साथ स्टार्स मिलकर अनंत की बारात में धमाल मचा रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





