सुनील ग्रोवर ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द ही OTT पर रिलीज़ होगा Sunflower का दूसरा सीजन

सनफ्लाॅवर का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड लग रहे हैं।
Sunflower
Sunflower Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | क्राइम की जानी मानी सीरीज सनफ्लाॅवर फैंस को काफी पसंद आई थी। इस सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर भी जारी हुआ है। इस ट्रेलर की मदद से दर्शक दोबारा दर्शकों को काफी आनंद मिलेगा। नए सीजन में सोनू सिंह की भूमिका में सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। वे अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीतने वाले हैं।

वहीं अदा शर्मा की बात करें तो वे रोजी मेहता के किरदार में दिखने वाली हैं। इस शो में आशीष विद्यार्थी, रणबीर शौरी, मुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी जैसे अहम कलाकार दिखेंगे। नवीन गुजराल के डायरेक्शन में बनी ये वेब सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। सनफ्लावर सीजन का प्रीमियर जी 5 पर आने वाला है।

नए सीजन की जल्द होगी शुरुआत

नई सीजन की शुरुआत होने वाली है। जहाँ से ये खत्म हुआ था। शो का ट्रेलर काफी धाकड़ बताया गया है। जिसको देखकर फैंस काफी खुश लग रहे हैं। हंसी और रहस्यों से भरपूर इस शो को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रह हैं।

सुनील ग्रोवर ने नए सीजन पर कही खास बात

एक्टर सुनील ग्रोवर ने नए सीजन पर कहा कि 'मैं फैंस के सामने नए सीजन को लाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। ये इंतजार काफी लंबा हो चुका है। मुझे मालूम है कि ये सीजन का हर कोई पूरी उत्सुकता से इंतजार कर रहा था। पहले सीजन में मिले शानदार रिस्पाॅन्स के बाद उम्मीद है क प्रशंसकों को ये सीजन काफी बेहतर लगने वाला है'।

शो के लिए एक्साइटेड हैं अदा शर्मा

इस शो में काम करने के लिए अदा शर्मा काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने जानकारी दिया कि, “सनफ्लावर में काम करना गर्व की बात है। मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। मेरा किरदार कहानी में एक नई परत जोड़ रहा है। रोजी सनफ्लावर सोसायटी में आती है और सभी का जीवन बदल देती है"।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in