नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में 13 मई को आए आंधी तूफान में बिलबोर्ड गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। अब पता चला है कि इस हादसे में एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मानी का भी निधन हो गया है। बिलबोर्ड गिरने के 56 घंटे के बाद उनका शव बरामद किया गया।
वीजा बनवाने गए थे मामा-मामी
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी अपने बेटे से मिलने अमेरिका जाने वाले थे और वह वीजा बनवाने मुंबई आए थे। इस रविवार ही दोनों अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन मुंबई की आंधी में होर्डिंग गिरने से दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में कार्तिक आर्यन ने केवल मामा-मामी को ही नहीं बल्कि, अपने और भी रिश्तेदारों को खोया है। बीते बुधवार को जब घटनास्थल से शवों को निकाला गया और उनकी शिनाख्त की गई तो पता चला की वह कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। जबलपुर में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के साथ-साथ रिश्तेदारों का भी अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान कार्तिक भी वहां मौजूद रहे।
सदमे में है परिवार के सदस्य
एक्टर आर्यन खान के परिवार में मातम पसरा हुआ है क्योंकि मुंबई होर्डिंग हादसे में जिन रिश्तेदारों की जान गई है उनमें से दो उनके करीबी थे। बाकी अन्य रिश्तेदार के बारे में यह पता चला है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के जनरल मैनेजर चौरसिया और उनकी वाइफ अनिता भी हादसे का शिकार हुई। यह लोग कार्तिक आर्यन के रिश्ते में अंकल-आंटी लगते थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





