back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में होर्डिंग गिरने के जिस हादसे में 16 लोग मारे गए, उसमें कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की जिंदगी में इस समय दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। बता दें कि, होर्डिंग हादसे में एक्टर के मामा-मामी मुंबई होर्डिंग हादसे में गुजर गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में 13 मई को आए आंधी तूफान में बिलबोर्ड गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। अब पता चला है कि इस हादसे में एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मानी का भी निधन हो गया है। बिलबोर्ड गिरने के 56 घंटे के बाद उनका शव बरामद किया गया।

वीजा बनवाने गए थे मामा-मामी

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी अपने बेटे से मिलने अमेरिका जाने वाले थे और वह वीजा बनवाने मुंबई आए थे। इस रविवार ही दोनों अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन मुंबई की आंधी में होर्डिंग गिरने से दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में कार्तिक आर्यन ने केवल मामा-मामी को ही नहीं बल्कि, अपने और भी रिश्तेदारों को खोया है। बीते बुधवार को जब घटनास्थल से शवों को निकाला गया और उनकी शिनाख्त की गई तो पता चला की वह कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। जबलपुर में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के साथ-साथ रिश्तेदारों का भी अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान कार्तिक भी वहां मौजूद रहे।

सदमे में है परिवार के सदस्य

एक्टर आर्यन खान के परिवार में मातम पसरा हुआ है क्योंकि मुंबई होर्डिंग हादसे में जिन रिश्तेदारों की जान गई है उनमें से दो उनके करीबी थे। बाकी अन्य रिश्तेदार के बारे में यह पता चला है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के जनरल मैनेजर चौरसिया और उनकी वाइफ अनिता भी हादसे का शिकार हुई। यह लोग कार्तिक आर्यन के रिश्ते में अंकल-आंटी लगते थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵