नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। हम आपके लिए ऐसी डरावनी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें अकेले देखने की गलती भूलकर भी न करें। रोमांच और दहशत से भरपूर ये फिल्में आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी हैं।
बॉलीवुड ने कई ऐसी हॉरर फिल्में दी हैं, जिन्हें अकेले देखना किसी के भी बस की बात नहीं। अगर आपको डरावनी फिल्मों का शौक है, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। यहां हम पेश कर रहे हैं उन फिल्मों की लिस्ट, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी और दिल की धड़कनें तेज कर देंगी।
फिल्म 1920 (2008)
फिल्म 1920 बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है। इसमें आत्माओं और काले जादू की कहानी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है। इस फिल्म को अकेले देख पाना आसान नहीं और यह जियो हॉस्टार पर उपलब्ध है।
भूत (2003)
राम गोपाल वर्मा निर्देशित भूत (2003) बॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्मों में से है। उर्मिला मातोंडकर अभिनीत यह फिल्म एक अपार्टमेंट में होने वाली रहस्यमयी और डरावनी घटनाओं पर आधारित है। इसे आप प्राइम वीडियो, जियो हॉस्टार और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
परी (2018)
अनुष्का शर्मा की परी (2018) बॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में ऐसे कई डरावने दृश्य हैं, जो दर्शकों की रूह कंपा देते हैं। डर और सिहरन से भरपूर परी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म- रूही
जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर रूही भी बॉलीवुड की डरावनी फिल्मों में शुमार है। फिल्म में जाह्नवी के कई भयावह सीन्स दर्शकों को दहशत और रोमांच का अहसास कराते हैं।
फिल्म -13बी
आर. माधवन अभिनीत 13बी बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है। रहस्यमयी घटनाओं और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक भय और रोमांच का अहसास कराती है।
फिल्म- छोरी
नुसरत भरुचा की छोरी एक सिहरन पैदा करने वाली हॉरर फिल्म है। इसमें पति-पत्नी की कहानी के साथ आगे चलकर ऐसे डरावने दृश्य दिखाए गए हैं, जो दर्शकों की रूह तक कंपा देते हैं।
फिल्म -Raaz (2002)
विक्रम भट्ट निर्देशित राज़ (2002) बॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्मों में से एक है। डीनो मोरिया और बिपाशा बसु की जोड़ी के साथ फिल्म में दिखाई गई डरावनी घटनाएं दर्शकों को आज भी सिहरन और रोमांच से भर देती हैं।





