नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर निगमों में वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे बड़े शहर शामिल हैं। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं कई सेलेब्स भी बढ़ चढ़ कर अपना वोट डालते हुए नजर आए।
हेमा मालनी दे डाला वोट
बीएमसी इलेक्शन में वोट देने हेमा मालिनी पहुंची इसके बाद उन्होंने काफी कुछ कहा, हेमा मालिनी ने कहा, मैं लोगों से बाहर आकर वोट करने की गुजारिश करती हैं. जैसे आज सुबह मैं वोट करने आई। अगर आप मुंबई में सुरक्षा, तरक्की, साफ हवा और बिना गड्ढों वाली सड़कें चाहते हैं, तो हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी और वोट देना होगा। वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करके ही आप मुंबई को, जिसे मैं दुनिया का सबसे अच्छा शहर मानती हूं और भी बेहतर बना पाएंगे. मैं मुंबई के सभी नागरिकों से गुजारिश करती हूं कि वे आएं और सही लोगों को वोट दें।”
अक्षय कुमार की अपील -अगर असली हीरो बनना है तो वोट जरूर करें
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई में वोट डालने के बाद कहा,“आज बीएमसी के लिए मतदान हो रहा है। आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है तो संवादबाजी नहीं, बल्कि बाहर आकर वोट डालना होगा।
नाना पाटेकर भी मुंबई वोट डालने
अक्षय कुमार के बाद एक्टर नाना पाटेकर भी मुंबई वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि मेरे अस्तित्व की निशानी वोट देना है और इसके लिए मैंने 3-4 घंटे (पुणे से) ट्रैवल किया और अब तुरंत वापस भी लौट रहा हूं। इसलिए कृपया वोट जरूर दें।”
सचिन तेंदुलकर, तमन्ना भाटिया, जॉन अब्राहम, इनके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स सेलेब्स वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। वहीं आमिर खान भी अपने परिवार के साथ पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता और ईरा खान और जुनैद खान पहुंचे।





