back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dolly Bindra Birthday: कम उम्र में करियर की शुरुआत और विवादों से मिली सुर्खियां -डॉली बिंद्रा का ऐसा रहा सफर

18 साल में शुरू किया करियर, विवादों से रही गहरी पहचान-जन्मदिन पर जानिए ‘विलेन’ डॉली बिंद्रा की पूरी कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में जहां पुरुष कलाकारों को विलेन के रूप में पहचान मिलती रही है, वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने भी नकारात्मक भूमिकाओं से अपनी अलग छाप छोड़ी है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं डॉली बिंद्रा, जो अपनी दमदार आवाज, तीखे तेवर और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 20 जनवरी 1970 को जन्मी डॉली बिंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनय के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी डॉली का नाम अक्सर विवादों से जुड़ा रहा है।

18 साल की उम्र में किया था डेब्यू

पंजाब में जन्मीं डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया। भले ही उन्हें ज्यादातर साइड रोल या निगेटिव किरदार मिले, लेकिन अपनी अलग अदायगी के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच पहचान बना ली। डॉली का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होंने सीमित स्क्रीन टाइम में भी असर छोड़ना बखूबी जाना।

अभिनय से ज्यादा विवादों में रहीं चर्चा में

डॉली बिंद्रा जितनी अपनी एक्टिंग के लिए जानी गईं, उतनी ही विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। उन पर अक्सर गाली-गलौज और बदसलूकी के आरोप लगते रहे हैं। साल 2014 में मुंबई के मलाड इलाके में रहने के दौरान सोसाइटी के लोगों ने उन पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक जिम कर्मचारी को धमकाने और बदसलूकी करने का मामला भी सामने आया था।

राधे मां विवाद ने मचाया था हड़कंप

डॉली बिंद्रा का नाम राधे मां विवाद में भी खूब चर्चा में रहा। एक समय डॉली, राधे मां के काफी करीब मानी जाती थीं और उनके समागम में अक्सर नजर आती थीं। लेकिन साल 2015 में डॉली ने राधे मां पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया। डॉली का दावा था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ संबंध बनाने को कहा था। उस समय डॉली का बयान सोशल मीडिया और खबरों में काफी वायरल हुआ था।

बिग बॉस से मिली सबसे ज्यादा पहचान

डॉली बिंद्रा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ से। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी, लेकिन आते ही पूरे घर का माहौल गरमा दिया। अपनी तेज आवाज, तीखे शब्दों और आक्रामक व्यवहार के चलते डॉली लगातार लाइमलाइट में रहीं। शो के दौरान उनका सबसे बड़ा और चर्चित झगड़ा भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी के साथ हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।

अलग पहचान वाली शख्सियत

डॉली बिंद्रा भले ही ज्यादा फिल्मों की लीड एक्ट्रेस न रही हों, लेकिन उनका नाम आज भी दर्शकों को याद है। उनका करियर इस बात का उदाहरण है कि अलग अंदाज और मजबूत व्यक्तित्व के दम पर भी इंडस्ट्री में पहचान बनाई जा सकती है-चाहे वजह अभिनय हो या विवाद।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...