back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बर्थडे स्पेशल (2 जून) : सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून, 1987 को पटना (बिहार) में हुआ था। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी की शिक्षा मुंबई में हुई है। उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद अपना करियर बनाने में लग गई। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘दिल ले के देखो’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी। साल 2010 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ से सोनाक्षी ने अभिनय जगत में कदम रखा। ‘दबंग’ सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म में ‘रज्जो ‘ के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनके अभिनय को सभी ने सराहा। इस फिल्म में उन्हें अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इसके साथ ही सोनाक्षी ने खुद को फिल्म जगत में भी स्थापित कर लिया। इसके बाद सोनाक्षी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने फिल्म जगत के कई बड़े कलाकारों जैसे अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रभुदेवा आदि के साथ काम किया। सोनाक्षी ने हिंदी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सोनाक्षी की प्रमुख फिल्मों में राउडी राठौर, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, फॉर्स 2, हैप्पी फिर भाग जायेगी, मिशन मंगल, लाल कप्तान आदि शामिल हैं। फिल्मों के साथ-साथ सोनाक्षी छोटे पर्दे पर भी नजर आईं। वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर और स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो नच बलिये में जज की भूमिका में नजर आईं। सोनाक्षी अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। सोनाक्षी के चाहने वालों की संख्या लाखो में हैं। सोनाक्षी जल्द ही अभिनेता अजय देवगन और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आयेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...