नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में अपने एक्टिंग और कड़े संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले छावा के संभाजी को अब कौन नही जानता होगा । पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखनेवाले इस शख्स ने एक चॉल में अपना जीवन बिताया और फिर इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर अपनी काबिलियत साबित की। लेकिन एक इंजीनियरिंग कैसे बना एक्टर आइए जानते है आखिर कौन है वो इंजीनियरिंग जिसने एक्टिंग में अपनी जगह बनाई। आखिर कैसें उनकी जिंदगी ने यह करवट ली?
चॉल में गुजरा पूरा बचपन
पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाले एक्टर और इंजीनियर विक्की कौशल का जन्म साल 1988 में 16 मई को मुंबई की एक चॉल में हुआ था। उनका पूरा बचपना एक छोटे से घर में बिता है जहां वे पिता श्याम कौशल और अपनी माता वीना कौशल के साथ रहते थे। उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन डायरेक्टर है। और मां हाउसवाइफ । विक्की ने स्कूलिंग के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स व में इंजीनियरिंग की डिग्री ली। लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ऑफिस जॉब नही करना है। मुंबई में जन्में विक्की कौशल को बचपन से एक्टिंग करने का शौक था। ऐसे में पढ़ाई के बाद एक्टिंग सीखना शुरू कर दिया और लगातार थिएटर करते हुए फिल्मों के लिए ऑडिशन भी देते रहे। लेकिन कामयाबी नही मिली।
इस फिल्म ने पलट दी किस्मत
साल 2012 में रिलीज हुई गैंग्स ऑफ वासेपुर से विक्की कौशल के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई, इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करनेवाले विक्की कौशल ने फिर बैक टू बैक लव शव ते चिकेन खुराना, मसान, और ऐसी कई फिल्में की । लेकिन इन सब में मसान मूवी के डायलॉग ‘ये दुख काहे खत्म नहीं होता ने उनकें असल लाइफ की दुख को खत्म कर दिया। जिससे विक्की को पहचान मिली । और इस मूवी को सराहा गया। जिसके सभी गाने हिट हुए। इसे ऑस्कर में जगह मिली थी।
इन फिल्मों में भी दिखाई अभिनय की झलक
मसान के बाद संजू, मनमर्जियां के बाद उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने तो मानों विक्की को कामयाबी के शिखर पर ही पहुंचा दिया हो। फिर सरदार उधम’ से हर किसी को उनके एक्टिंग का कायल बना दिया। और फिर फिल्मी सफर के दौरान तापसी पन्नू, श्वेता त्रिपाठी समेत कई हीरोइनों के साथ नाम जुड़ा लेकिन आखिरकार विक्की कें दिल की दुल्हनिया बनी कैटरीना कैफ जिसके बाद तो उनकी लाइफ ने रफ्तार ही पकड़ ली इसके बाद आया ‘छावा’ जिसने पूरी तस्वीर ही बदल दी । एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने कटरीना को अपनी जिंदगी की हीरोइन बताया। कहा उनकी पहली फिल्म से ही उन्हें पसंद करने लगे थे।





