back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special : अजनबी के ऑफर से चमका सितारा, बना बॉलीवुड का खूंखार विलेन जानिए कौन हैं ये अभिनेता?

बॉलीवुड के प्रसिद्ध विलेन प्रेम चोपड़ा का संघर्षपूर्ण सफर लोकल ट्रेन में मिले एक ऑफर से शुरू हुआ, जिसने उन्हें बड़ा अभिनेता बनाया। आज उनके 89वें जन्मदिन पर हम उनकी अदाकारी फिल्मी योगदान को याद करते है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के उस खलनायक की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसे पहली बार फिल्मों में काम करने का मौका एक अजनबी ने दिया था। लोकल ट्रेन की साधारण मुलाकात ने उसकी किस्मत बदल दी और वह बन गया बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिसे आज लाखों लोग पहचानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा की, जो आज यानी 23 सितंबर को अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं।

पढ़ाई में था अव्वल, एक्टिंग के खिलाफ थे पिता

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के लाहौर में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद उनके परिवार को शिमला आकर बसना पड़ा, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रेम चोपड़ा ने कम मेहनत नहीं की उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि प्रेम डॉक्टर या कोई सरकारी अधिकारी बनें, लेकिन प्रेम बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने के सपने देखते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। 

संघर्ष और समर्पण की अपनी कहानी बयां की।

मुंबई आने के बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण प्रेम चोपड़ा ने एक अखबार में नौकरी करनी शुरू की, जिससे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकें। यह जानकारी उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में साझा की थी, जिसमें उन्होंने संघर्ष और समर्पण की अपनी कहानी बयां की।

लोकल ट्रेन में मिला था पहला ऑफर

प्रेम चोपड़ा की फिल्मी यात्रा की शुरुआत भी बेहद अनोखी रही। एक बार लोकल ट्रेन में एक अजनबी उनसे मिला और पूछा, “फिल्मों में काम करोगे?” सवाल सुनते ही प्रेम ने हां कह दिया। यह ऑफर पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ का था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और प्रेम चोपड़ा की किस्मत चमका दी।

खूंखार विलेन के रूप में मिली पहचान

साल 1964 में प्रेम चोपड़ा ने फिल्म ‘वो कौन थी?’ में विलेन का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त खलनायकी ने उन्हें बॉलीवुड के बड़े विलेन के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

प्रेम चोपड़ा की जीवनी

प्रेम चोपड़ा की शादी उमा से हुई, जो कृष्णा (राजकपूर की पत्नी) की बहन हैं। यह रिश्ता मात्र दो परिवारों का नहीं, बल्कि बॉलीवुड की दो प्रतिष्ठित वंशावलीयों का मिलन था। उमा और कृष्णा के भाई बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेंद्र नाथ और प्रेम नाथ हैं, इसके बाद प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हुई । प्रेम और उमा की तीन बेटियां रकिता, पुनीता और प्रेरणा न केवल अपने-अपने करियर में सफल हैं, बल्कि उन्होंने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया है। रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से, पुनीता ने सिंगर व टीवी एक्टर विकास भल्ला से और प्रेरणा ने बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी से शादी की है।

प्रेम चोपड़ा के घर छह नाती-नातिन

प्रेम चोपड़ा के घर छह नाती-नातिन हैं, जो इस परिवार की नई पीढ़ी को संजोते हैं। रकिता और राहुल की बेटी रिशा, पुनीता और विकास की बेटी सांची और बेटा वीर, और प्रेरणा व शरमन की बेटी ख्याना के साथ जुड़वां बेटे विहान और वर्यान इस परिवार के उज्जवल भविष्य की गवाह हैं।

मेहनत और जुनून से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध विलेन प्रेम चोपड़ा का संघर्षपूर्ण सफर लोकल ट्रेन में मिले एक ऑफर से शुरू हुआ, जिसने उन्हें बड़ा अभिनेता बनाया। आज उनके 89वें जन्मदिन पर हम उन्हें सलाम करते हैं और उनकी फिल्मों को याद करते हैं जिन्होंने बॉलीवुड को खूंखार विलेन के किरदार में एक नई परिभाषा दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...