नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर रवि तेजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रवि का जन्म आंध्र प्रदेश के जगमपेट्टा में 26 जनवरी 1968 के दिन हुआ था। इनका पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। फिल्मों में अपना जादू चलाने से पहले रवि तेजा को काफी ज्यादा संघर्षों का सामना करना पड़ा था तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर उनकी जर्नी के बारे में जानते हैं।
कृष्ण वाम्सी ने बदली रवि तेजा की किस्मत
रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म ‘कर्तव्यम’ से बतौर सपोर्टिंग आर्टिस्ट की थी। इसके बाद एक्टर को कम मिलना बंद हो गया था और वह केवल छोटे-छोटे काम कर किया करते थे। इस दौरान रवि तेजा ने काफी ज्यादा संघर्ष किया। एक्टर ने बिल्कुल हार नहीं मानी और मजबूती से आगे बढ़ते रहे। इसके बाद 1996 में एक्टर की किस्मत अचानक बदल गई।कृष्ण वाम्सी से हो गई। वाम्सी के साथ उन्होंने फिल्म ‘नेने पल्लदुथा’ में असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाने के साथ छोटा-सा रोल भी निभाया था।
रवि तेजा की लगन और काम देखकर कृष्ण वाम्सी ने ‘सिंधुरम्’ में उनको हीरो का रोल दे दिया। यह फिल्म हिट हो गई। इस फिल्म को तेलुगू की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस फिल्म के बाद रवि तेजा को घर-घर में लोग पहचानने लगे और उनके साथ काम करने को उत्सुक हो गए।
फिल्मों के साथ एक्टर की शादी भी खूब सुर्खियों में थी
इंडस्ट्री में अपनी किस्मत और अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले रवि तेजा की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों का हिस्सा रही है। सबके दिलों में रहने वाले रवि तेजा ने अरेंज मैरिज की है। रवि तेजा की पत्नी का नाम कल्याणी है। आपको बता दें कि 26 मई 2002 के दिन आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में दोनों की शादी हुई थी।आज दोनों एक साथ काफी खुश हैं।




